Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'रोहित शर्मा में अब नहीं बची आग', पूर्व भारतीय गेंदबाज ने हिटमैन को लेकर की हैरान करने वाली बात, मुंबई इंडियंस को चेताया

    Updated: Tue, 27 May 2025 04:12 PM (IST)

    रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं है। उनकी कप्तानी में इस टीम ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है। इस सीजन रोहित फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा का आईपीएल-2025 ज्यादा अच्छा नहीं रहा है
    रोहित शर्मा का आईपीएल-2025 ज्यादा अच्छा नहीं रहा है

    HighLights

    1. रोहित शर्मा को लेकर पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कही बड़ी बात
    2. रोहित शर्मा का आईपीएल-2025 अच्छा नहीं रहा है
    3. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार जीती आईपीएल ट्रॉफी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2025 की शुरुआत अच्छी नहीं की थी, लेकिन इस टीम ने वापसी की और फिर प्लेऑफ में जगह बनाई। प्लेऑफ की शुरुआत से पहले मुंबई को रोहित शर्मा को लेकर एक चेतावनी मिली है। उनको लेकर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन ने हैरान करने वाली बात कही है जिससे मुंबई को सतर्क रहने की जरूरत है।

    मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। इस मुकाबले को जीतने के बाद वह दूसरे क्वालिफायर में जाएगी और अगर ये मैच जीतने में सफल रही तो फाइनल खेलेगी। मुंबई की कोशिश अपना छठा आईपीएल खिताब जीतने की है। रोहित की कप्तानी में इस टीम ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है।

    यह भी पढ़ें- RCB vs LSG मैच में मचेगा कोहराम, Virat kohli तोड़ सकते हैं 2 रिकॉर्ड; डेविड वॉर्नर रह जाएंगे पीछे

    'रोहित में नहीं बची आग'

    हालांकि, अब रोहित कप्तान नहीं हैं। उनकी जगह हार्दिक पांड्या कप्तानी कर रहे हैं। अगर मुंबई जीतती है तो उनकी कप्तानी में ये पहला खिताब होगा। हालांकि, इससे पहले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन ने कहा है कि रोहित की अब खेल में दिलचस्पी दिखाई नहीं देती है।

    उन्होंने वेल्स एंड बैंटर नाम के शो पर बात करते हुए कहा, "उनको देखकर लगता है कि उनकी दिलचस्पी नहीं बची है,उनके अंदर जो आग थी वो बुझ चुकी है। वह अपने करियर में लगभग सब जीत चुके हैं, टी20 वर्ल्ड कप से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी तक। टेस्ट से वो रिटायर हो गए हैं। इसलिए इस स्तर पर खेलने के लिए अपने आप को हर दिन प्रेरित करना मुश्किल फैसला है।"

    खबरें और भी

    रोहित का बल्ला रहा है शांत

    रोहित इस सीजन वैसे भी रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। उनके बल्ले से इस सीजन 13 मैचों में कुल 329 रन निकले हैं जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे हैं। हालांकि, रोहित उस तरह के बल्लेबाज हैं जो किसी भी दिन फॉर्म में आ सकते हैं। अगर वह फॉर्म में आ गए तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। मुंबई की टीम इस बात को जानती है। इसके अलावा मैदान पर उनकी राय भी पांड्या के कई बार काम आई है।

    यह भी पढ़ें- 'चहल और बस ड्राइवर के साथ एक जैसा...', IPL 2025 के बीच PBKS के स्टार के बयान से मची हलचल