Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhuvneshwar Kumar ने रचा इतिहास, तोड़ डाला IPL का ऑलटाइम रिकॉर्ड; बुमराह रेस में काफी पीछे

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 11:21 AM (IST)

    MI Vs RCB 35 साल के भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar IPL Record) के नाम आईपीएल के इतिहास में बतौर पेसर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जुड़ गया है ...और पढ़ें

    Bhuvneshwar Kumar बने नंबर-1, वानखेड़े में रच दिया इतिहास
    Bhuvneshwar Kumar बने नंबर-1, वानखेड़े में रच दिया इतिहास

    HighLights

    1. Bhuvneshwar Kumar ने वानखेड़े में रचा इतिहास
    2. 35 साल के Bhuvneshwar Kumar बने IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर
    3. भुवनेश्वर कुमार ने ड्वेन ब्रावो को पछाड़ा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Bhuvneshwar Kumar Stats IPL: भुवनेश्वर कुमार ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में इतिहास रचा। भुवनेश्वर कुमार अब आईपीएल इतिहास के सबसे सफल पेसर बन गए हैं। उन्होंने ड्वेन ब्रावो को पछाड़ दिया है, जिन्होंने इस लीग में 183 विकेट लिए। भारतीय स्टार भुवनेश्वर के नाम अब बतौर पेसर आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया हैं।

    भुवनेश्वर के नाम 180 आईपीएल मैचों में अब तक 184 विकेट दर्ज हैं। वह अपने शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को अपना शिकार बना रहे हैं। मुंबई के खिलाफ उन्होंने तिलक वर्मा का विकेट लेने के साथ ही आईपीएल में ये खास मुकाम हासिल किया।

    Bhuvneshwar Kumar बने नंबर-1, वानखेड़े में रच दिया इतिहास

    35 साल के भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar IPL Record) के नाम आईपीएल के इतिहास में बतौर पेसर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जुड़ गया हैं। भुवनेश्वर अपनी स्विंग के लिए जाने जाते हैं। उनके पास धीमी गेंद और यॉर्कर जैसी गेंदबाजी की क्षमता भी हैं, जिन्हें वह बहुत सटीकता से करते हैं।

    खासकर डेथ ओवरों में अपनी गेंदों में विविधता लाने की क्षमता ने उन्हें खेल के सभी चरणों में एक भरोसेमंद गेंदबाज बना दिया है। भुवनेश्वर ने मुंबई के खिलाफ आरसीबी की 12 रन की जीत में अहम योगदान दिया। मैच में उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 48 रन लुटाते हुए एक विकेट लिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: RCB जीती तो शेर की तरह दहाड़े Kohli, डगआउट में आगबबूला हार्दिक का रिएक्शन भी वायरल-VIDEO

    आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले (बतौर पेसर)

    भुवनेश्वर कुमार (भारत)- 184 विकेट- 180 मैचों में

    ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज)-183 विकेट-161 मैचों में

    लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)-170 विकेट-122 मैचों में

    जसप्रीत बुमराह (भारत)- 165 विकेट- 134 मैचों में

    उमेश यादव (भारत)- 144 विकेट-148 मैचों में

    बता दें कि आईपीएल में 2011 में पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने अब तक आरसीबी से पहले पुणे वॉरियर्स, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए भी खेला हैं।

    यह भी पढ़ें: MI Vs RCB: 'आरसीबी ने जहां कमाल किया, वहीं हमसे हो गई छोटी सी चूक', Hardik Pandya ने बिंदास अंदाज में बता दी MI की गलती

    RCB vs MI: जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर मौजूद आरसीबी  

    आईपीएल 2025 में अब तक 20 मैच खेले जा चुके है। आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर अंक तालिका (IPL Points Table Latest 2025) पर तीसरा पायदान हासिल किया। आरसीबी की टीम 4 मैच में से 3 मैच में जीत और एक में हार के साथ 6 अंक के साथ अंक तालिका पर तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 अंक के साथ मौजूद है।