Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: कप्तान रुतुराज की बढ़ी टेंशन, धोनी के प्रमुख हथियार ने पकड़ी स्वदेश की फ्लाइट; बीच टूर्नामेंट छोड़ा CSK का साथ

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 03:49 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान बांग्लादेश के लिए रवाना हो गए हैं। मुस्ताफिज ...और पढ़ें

    IPL 2024: सीएसके को लगा बड़ा झटका।
    IPL 2024: सीएसके को लगा बड़ा झटका।

    HighLights

    1. चेन्नई सुपर किंग्स की बढ़ी मुश्किलें
    2. स्टार गेंदबाज ने बीच टूर्नामेंट में पकड़ी स्वदेश की फ्लाइट
    3. आईपीएल 2024 में चेन्नई ने तीन मैचों में से दो में दर्ज की है जीत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने जोरदार आगाज किया है। सीएसके ने अब तक खेले तीन में से दो मैचों में जीत का स्वाद चखा है। हालांकि, टीम को जीत दिलाने में गेंद से अहम किरदार निभाने वाले गेंदबाज ने बीच टूर्नामेंट सीएसके का साथ छोड़ दिया है। धोनी के प्रमुख हथियार के स्वदेश लौटने की वजह से चेन्नई के खेमे में खलबली मच गई है।

    घातक गेंदबाज ने पकड़ी स्वदेश की फ्लाइट

    दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़कर स्वदेश लौटने वाले गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान हैं। मुस्ताफिजुर को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका वीजा के प्रोसेस के कारण बांग्लादेश लौटना पड़ा है। मुस्ताफिजुर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले को मिस कर सकते हैं।

    केकेआर के खिलाफ भी खेलना मुश्किल

    इसके साथ ही वह केकेआर के खिलाफ होने वाले मैच तक टीम से जुड़ पाएंगे या नहीं, यह भी अभी कन्फर्म नहीं है। क्रिकबज की खबर के अनुसार, मुस्ताफिजुर पासपोर्ट मिलने के बाद ही रविवार या फिर सोमवार तक भारत लौट पाएंगे। इस वजह से उनके कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में भी खेलने की संभावना काफी कम है।

    यह भी पढ़ेंIPL 2024: लखनऊ सुपरजायंट्स को लगा करारा झटका, प्रमुख तेज गेंदबाज चोटिल होकर टूर्नामेंट से हुआ बाहर

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ऑपरेशन चेयरमैन जलाल यूनिस ने क्रिकबज के साथ बातचीत करते हुए बताया, "आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के वीजा प्रोसेस के लिए मुस्ताफिजुर आईपीएल से आखिरी रात लौटे हैं। वह कल (4 अप्रैल) को अपना फिंगरप्रिंट देंगे और उसके बाद भारत जाकर चेन्नई टीम से जुड़ेंगे।"

    खबरें और भी

    लाजवाब रहा है मुस्ताफिजुर का प्रदर्शन

    मुस्ताफिजुर रहमान का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में अब तक कमाल का रहा है। सीएसके की ओर से खेले 3 मैचों में मुस्ताफिजुर अभी तक 7 विकेट निकाल चुके हैं। पहले ही मैच में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज ने चार विकेट चटकाए थे। इस सीजन की पर्पल कैप अभी मुस्ताफिजुर के सिर ही सज रही है।