यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CSK vs LSG: चेन्नई के फैंस के सैलाब के बीच लखनऊ के इकलौते फैन ने लूटी महफिल, सेलिब्रेशन का VIDEO मचा रहा तबाही
सीएसके द्वारा दिए गए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल ...और पढ़ें

HighLights
- CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीएसके को 6 विकेट से रौंदा
- CSK vs LSG: चेपॉक में लखनऊ के एक जबरा फैन ने लूटी महफिल
- CSK vs LSG: लखनऊ की जीत के बाद फैन का सेलिब्रेशन वीडियो हुआ वायरल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीएसके को हराकर एक बड़ी जीत हासिल की। एक पल ऐसा लग रहा था कि ये मैच सीएसके की झोली में जाएगा, लेकिन मार्कस स्टोइनिस की नाबाद शतकीय पारी के दम पर लखनऊ ने यह मुकाबला जीत लिया।
211 रन का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम ने 3 गेंद बाकी रहते ही मैच अपने नाम किया। चेन्नई के ग्राउंड में पीली जर्सी पहने दर्शकों से स्टेडियम का नजारा ही अलग लग रहा था।
इस बीच चेपॉक का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के जबरा फैन येलो आर्मी के बीच में अकेले बैठा हुआ है। यह उस वक्त का वीडियो है, जब लखनऊ की टीम अपने जीत के बेहद करीब थी।
CSK vs LSG: लखनऊ टीम की शाही जीत के बाद CSK फैंस के जख्मों पर कुछ यूं छिड़का नमक-VIDEO
दरअसल, सीएसके (CSK) को अपने होम ग्राउंड में लखनऊ के हाथों 6 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। चेपॉक में खेले गए इस मैच में पूरा स्टेडियम पीला समंदर जैसा नजर आ रहा था। सिर्फ कुछ ही नीले रंग की जर्सी पहने लोग लखनऊ सुपर जायंट्स को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इस बीच लखनऊ के एक फैन ने खूब महफिल लूटी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लखनऊ का एक जबरा फैन सीएसके के फैंस के बीच में अकेले बैठा हुआ नजर आ रहा है।
जैसे ही लखनऊ की टीम ने सीएसके के खिलाफ मैच जीता, तो वह खुशी के मारे झूमता नजर आया और सभी सीएसके फैंस उसे देख मायूस हो गए। कैमरामैन ने चेपॉक में लखनऊ के उस फैन को अपने कैमरे में स्पॉट किया जो कूद-कूदकर अपनी खुशी जाहिर करता नजर आया।
खबरें और भी
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स (Jonty Rhodes) ने कहा कि खुद उन्होंने भी उस फैन को बड़ी स्क्रीन पर देखा था। जोंटी ने कहा कि लखनऊ को काफी खुशी हुई, जो उन्होंने उस जबरा फैन को गेम जीतकर 2 प्वाइंट्स गिफ्ट किए।
Lifetime memory for this guy. Bro will never forget this cricket match. pic.twitter.com/UHe2BdQCtm
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) April 23, 2024
We gave him 2 points! Saw him on the big screen during the 19th over, and just felt like we needed to give this man something to cheer about at the end of the game #CSKvLSG https://t.co/98PhM9DXOD
— Jonty Rhodes (@JontyRhodes8) April 23, 2024
Satisfying 🤤🤤 pic.twitter.com/VOCbSoVEHZ
— Yash😊🏏 (@YashR066) April 23, 2024