Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CSK vs RCB: चेन्‍नई में लौट आया धोनी का चहेता गेंदबाज, बेंगलुरु ने भी किया बड़ा बदलाव; भारतीय दिग्‍गज को दिया मौका

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 07:16 PM (IST)

    आईपीएल 2025 के 8वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टक्‍कर हो रही है। चेन्‍नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्‍टेडियम ...और पढ़ें

    चेन्‍नई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी। इमेज- बीसीसीआई एक्‍स
    चेन्‍नई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी। इमेज- बीसीसीआई एक्‍स

    HighLights

    1. चेन्‍नई ने मुंबई को दी थी मात
    2. आरसीबी ने भी जीता था पहला मैच
    3. दोनों टीमें की नजर दूसरी जीत पर

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 8वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं। चेन्‍नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दोनों ही टीमों ने 1-1 बदलाव किया है। तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट के कारण पहला मैच नहीं खेले थे।

    अब उनकी वापसी हो गई है। ऐसे में नाथन एलिस को बाहर किया गया है। दूसरी ओर आरसीबी ने भी अपनी अंतिम 11 में 1 चेंज किया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार को प्‍लेइंग 11 में जगह मिली है। ऐसे में रसिख सलाम को बाहर का रास्‍ता दिखाया गया है।

    चेन्नई की प्लेइंग-11

    ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, मथीसा पथिराना, खलील अहमद।

    आरसीबी की प्‍लेइंग 11

    रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड, यश दयाल।

    दोनों टीमों के इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर

    चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट प्‍लेयर: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्‍लेयर: सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे।

    चेन्‍नई ने जीता टॉस

    रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान कहा, "हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि यह पिछले गेम से थोड़ा बेहतर खेलेगा। अभी तक ओस नहीं पड़ी है, हमें नहीं पता कि ओस कब आएगी और यह हमारे नियंत्रण में नहीं है। हम और अधिक आक्रामक होना चाहेंगे, बल्लेबाजी के लिहाज से हम अधिक क्लिनिकल हो सकते हैं। हमने सिर्फ एक बदलाव किया है। नाथन एलिस की जगह मथीसा पथिराना को जगह मिली है।"

    खबरें और भी

    हम चेन्‍नई को दबाव में रखेंगे 

    रजत पाटीदार ने कहा, "हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, सतह सख्त लग रही है, हम उन्हें दबाव में रखेंगे। प्‍लेयर्स ने पिछले गेम में अच्छा प्रदर्शन किया। हमें हर गेम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा और हम आज भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे। 13 ओवर के बाद गेंदबाजी यूनिट ने जिस तरह से वापसी की वह देखने लायक था। बल्लेबाजी पक्ष ने जो इरादा दिखाया वह अच्छा था। यह लीग के सबसे बड़े खेलों में से एक है क्योंकि फैंस की वजह से यह मजेदार और रोमांचक बन गया है।"

    ये भी पढ़ें: IPL 2025: ऑक्‍शन में अनसोल्‍ड रहे गेंदबाज के सिर पर सजी पर्पल कैप, ऑरेज कैप पर इस तूफानी बल्‍लेबाज का कब्‍जा