Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गले में भगवा गमछा, राम भक्ति में लीन; IPL 2024 से पहले सनातन रंग में रंगे दिखे David Warner

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 02:47 PM (IST)

    दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपने रील्स को लेकर हमेशा से चर्चा में रहते हैं। भारत के साथ उनका प्रेम जग जाहिर है। वह अक्सर हिंदी गानो ...और पढ़ें

    डेविड वॉर्नर का नया वीडियो वायरल। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
    डेविड वॉर्नर का नया वीडियो वायरल। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत में फटाफट क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। फैंस भी क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए तैयार हैं। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए बेताब हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस में वह फैंस के साथ जय श्री राम बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपने रील्स को लेकर हमेशा से चर्चा में रहते हैं। भारत के साथ उनका प्रेम जग जाहिर है। वह अक्सर हिंदी गानों पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं। वहीं, आईपीएल से पहले कुछ फैंस के साथ डेविड वॉर्नर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ फैंस डेविड को राम नाम का भगवा गमछा भेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    डेविड वॉर्नर ने लगाया जय श्रीराम का नारा

    वीडियो में यह भी दिख रहा है कि फैंस उन्हें अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की मोमेंटो गिफ्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब फैंस ने जय श्रीराम का नारा लगाया तो डेविड वॉर्नर ने भी जय श्रीराम का नारा लगाकर फैंस का साथ दिया। सोशल मीडिया पर डेविड वॉर्नर की यह अदा देख फैंस का वीडियो खूब पंसद किया जा रहा है। वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: आज से शुरू होगा फटाफट क्रिकेट का रोमांच, आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी को पाने के लिए होगी 10 टीमों के बीच जंग

    ऋषभ पंत बनाए गए कप्तान

    बता दें कि आईपीएल शुरु होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाईजी ने कप्तान का ऐलान कर दिया। ऋषभ पंत की वापसी पर दिल्ली ने उन्हें फिर से कप्तान बना दिया है। 23 मार्च को मोहली में दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स के साथ भिड़ने को तैयार है। दोनों टीमें मोहली पहुंच गई हैं और अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: GT ने रॉबिन मिंज और RR ने एडम जंपा का ढूंढ लिया रिप्लेसमेंट, इन दो खिलाड़ियों पर लगाया दांव