Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    DC vs LSG: 6,6,6... दिल्ली में Abishek Porel का बल्ले से धमाका, तूफानी फिफ्टी ठोककर लखनऊ के गेंदबाजों को खूब धोया

    Updated: Tue, 14 May 2024 09:00 PM (IST)

    पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 73 रन रहा। दिल्ली की टीम की तरफ ...और पढ़ें

    Abishek Porel ने जड़ा IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक
    Abishek Porel ने जड़ा IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक

    स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हो रहा है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया।

    पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 73 रन रहा। दिल्ली की टीम की तरफ से ओपनर अभिषेक पोरेल ने 21 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जमाया। उनका ये अर्धशतक दिल्ली कैपिटल्स के अहम मुकाबले में निकला।

    Abishek Porel ने जड़ा IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक

    दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ओपनर अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) ने लखनऊ के खिलाफ 21 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी फिफ्टी जड़ी। अभिषेक पोरेल ने 21 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। उनकी इस फिफ्टी ने दिल्ली कैपिटल्स को एक अच्छी शुरुआत दिलाई।

    अभिषेक का ये मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक रहा। अर्धशतक को अभिषेक शतक में तब्दील करना चाहते थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए और 175 के स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। नवीन उल हक ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: DC vs LSG: केएल राहुल ने दिल्ली के धुरंधर को बुरा फंसाया, 237.41 की स्ट्राइक रेट वाला खाता तक नहीं खोल पाया, देखें Video

    बता दें कि अभिषेक पोरेल ने साल 2023 में आईपीएल में डेब्यू किया था और पिछले आईपीएल सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे। वहीं, साल 2024 में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम पारी खेलते हुए नजर आए। मौजूदा सीजन में अभिषेक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला अर्धशतक जड़ा था।

    यह भी पढ़ें: IPL 2024: इम्पैक्ट प्लेयर नियम के सपोर्ट में उतरे रवि शास्त्री, आर अश्विन ने भी गिनाई खूबियां, बोले- ज्यादा रोमांचक हो रहे मुकाबले