विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DC vs LSG Playing 11: ऋषभ पंत के सामने होगी दिल्‍ली, जानें किस प्‍लेइंग 11 के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें

Published: Sun, 23 Mar 2025 08:52 PM (GMT+05:30)

IPL 2025 के चौथे मुकाबले में सोमवार को अक्षर पटेल की कप्‍तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर ...और पढ़ें

दिल्‍ली और लखनऊ के बीच होगी टक्‍कर। इमेज- DC LSG एक्‍स
दिल्‍ली और लखनऊ के बीच होगी टक्‍कर। इमेज- DC LSG एक्‍स

HighLights

  1. विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला
  2. पंत को LSG ने 27 करोड़ में खरीदा था
  3. दिल्‍ली की कप्‍तानी करेंगे अक्षर पटेल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के चौथे मैच में अक्षर पटेल की कप्‍तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला सोमवार को विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पंत पिछले सीजन तक दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हिस्‍सा थे। हालांकि, DC ने उन्‍हें रिटेन नहीं किया था। ऐसे में मेगा ऑक्‍शन में लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत लीग के इतिहास के सबसे महंगे प्‍लेयर बन गए। दूसरी ओर केएल राहुल अब दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हिस्‍सा हैं। हालांकि, वह अक्षर की कप्‍तानी में खेलते नजर आएंगे।

आराम के बाद आ रहे स्‍टार्क

दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी हैं, जो इस आईपीएल में ब्रेक के बाद आ रहे हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर थे। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स की संभावित प्‍लेइंग 11

जेक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डु प्लेसी, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन।

इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर: मोहित शर्मा, समीर रिजवी, करुण नायर

पंत पर रहेंगी सभी की नजरें

ऋषभ पंत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय स्‍क्वॉड का हिस्‍सा जरूर थे, लेकिन उन्‍हें कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में सभी की निगाहें पंत पर टिकी होंगी। उनके अलावा टीम में निकोलस पूरन हैं जो अपनी धांसू बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्‍लेइंग 11

मिचेल मार्श, आर्यन जुयाल, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, शमर जोसेफ।

इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर: अब्दुल समद, अर्शिन कुलकर्णी, प्रिंस यादव।

पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों को मदद मिलने की संभावना है। इस मैदान पर पारी का औसत स्‍कोर करीब 170 रन है। दिल्‍ली और लखनऊ का मैच हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। मौसम की बात करें तो दिन में कुछ बारिश संभावना है। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की कोई खास उम्मीद नहीं है। नमी का तेज गेंदबाजों को फायदा मिलेगा। खेल के दौरान तापमान 20 डिग्री के आसपास रह सकता है।

ये भी पढ़ें: DC vs LSG Head To Head: दिल्‍ली-लखनऊ के बीच होती है कांटे की टक्‍कर, मैच से पहले जान लीजिए किस टीम का पलड़ा भारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।