Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    DC vs SRH: '4 4 6 4 6 6...' Jake Fraser McGurk ने बिगाड़ी वॉशिंगटन सुंदर की लाइन लेंथ, 15 गेंद पर जड़ी सीजन की सबसे तेज फिफ्टी

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 10:23 PM (IST)

    जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद क्रीज पर कदम रखा। तूफानी बल्लेबाजी करते हुए जेक फ्रेजर ने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। यह इस सी ...और पढ़ें

    Jake Fraser-McGurk ने आईपीएल 2024 की जड़ी सबसे तेज फिफ्टी। फोटो सोशल मीडिया
    Jake Fraser-McGurk ने आईपीएल 2024 की जड़ी सबसे तेज फिफ्टी। फोटो सोशल मीडिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में रिकॉर्ड बुक में उथल-पुथल मची हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ टी20 क्रिकेट इतिहास के पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया तो वहीं, दिल्ली के जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी।

    जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद क्रीज पर कदम रखा। तूफानी बल्लेबाजी करते हुए जेक फ्रेजर ने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। यह इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड ने इसी मैच में 16 गेंद पर फिफ्टी जड़ी थी। वहीं, अभिषेक शर्मा ने मुंबई के खिलाफ 16 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था।

    क्रिस मॉरिस को छोड़ा पीछे

    यही नहीं जेक फ्रेजर दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। इससे पहले क्रिस मॉरिस के नाम यह रिकॉर्ड था। क्रिस मॉरिस ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ खेलते हुए 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। साल 2019 में ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ने का कमाल किया था।

    आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक (गेंद के हिसाब से)

    • 15 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम एसआरएच, 2024
    • 16 - अभिषेक शर्मा बनाम एमआई, 2024
    • 16 - ट्रैविस हेड बनाम डीसी, दिल्ली, 2024

    DC के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक (गेंद के हिसाब से)

    • 15 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम एसआरएच, 2024
    • 17 - क्रिस मॉरिस बनाम जीएल, 2016
    • 18 - ऋषभ पंत बनाम एमआई, 2019
    • 18 - पृथ्वी शॉ बनाम केकेआर, 2021
    • 19 - ट्रिस्टन स्टब्स बनाम एमआई, 2024

    वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में जड़े 30 रन

    जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में 30 रन कूटे। वॉशिंगटन के ओवर में तीन चौके और तीन छक्के जड़कर उनकी लाइन लेंथ बिगाड़ दी। इस सीजन एक ओवर में 30 रन देने वाले वॉशिंगटन दूसरे गेंदबाज बने। जेक फ्रेजर ने 18 गेंद पर 65 रन की पारी में 5 चौके और 7 छक्के जड़े।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- SRH ने टी20 क्रिकेट में रचा नया इतिहास, तोड़ा 7 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड; बना दिया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: MS Dhoni ने यश ठाकुर की गेंद पर जड़ा 101 मीटर लंबा छक्का, अब वीडियो मचा रहा तहलका