विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RCB vs DC: बूंदाबांदी के बीच बरसे केएल राहुल, आरसीबी के जबड़े से छीना मैच; दिल्ली ने लगाया जीत का चौका

Published: Thu, 10 Apr 2025 11:17 PM (GMT+05:30)

दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। आईपीएल 2025 के 24वें मैच में दोनों के बीच ...और पढ़ें

केएल राहुल ने आरसीबी के खिलाफ खेली अर्धशतकीय पारी। फोटो- BCCI
केएल राहुल ने आरसीबी के खिलाफ खेली अर्धशतकीय पारी। फोटो- BCCI

HighLights

  1. दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया जीत का चौका
  2. आरसीबी को 6 विकेट से हराया
  3. केएल राहुल ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 24वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर इस सीजन लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं, बेंगलुरु को दूसरी हार मिली। प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स टॉप-2 पर पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी पांच मैच में तीन जीत और दो हार के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने तेज शुरुआत करते हुए पहले 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 60 से ज्यादा रन जोड़े। फिल सॉल्ट ने 17 गेंद पर ताबड़तोड़ 37 रन की पारी खेली और वह रन आउट हुए। इसके बाद टीम ने 30 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिए। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर्स ने शिकंजा कसा।

नहीं चला आरसीबी का मिडिल ऑर्डर

विराट कोहली ने 14 गेंद पर 22 रन बनाए। पडिक्कल ने 1 रन का योगदान दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने 25 रन की धीमी पारी खेली। लिविंगस्टन 4, जितेश 3 और क्रुणाल पांड्या 18 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। आखिरी में टिम डेविड ने 20 गेंद पर 37 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कुलदीप और विप्रज ने दो-दो विकेट चटकाए।

दिल्ली की शुरुआत रही खराब

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 30 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए। फिर 60 के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते चार विकेट गंवा दिया। फॉफ 2, जैक फ्रेजर मैकगर्क 7 और अभिषेक पोरेल 7 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौटे। कप्तान अक्षर पटेल ने 15 रन की पारी खेली, लेकिन केएल राहुल ने एक छोर संभाले रखा।

राहुल ने जड़ा अर्धशतक

बूंदाबांदी के बीच राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच पांचवें विकेट के लिए 55 गेंद पर नाबाद 111 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल ने 53 गेंद पर नाबाद 93 रन की पारी खेली और स्टब्स ने 23 गेंद पर 38 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक लेकर गए। भुवनेश्वर कुमार को दो विकेट मिले। जोश और सुयश को एक-एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें- CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे MS Dhoni, ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल से हुए बाहर

यह भी पढ़ें- IPL CSK: वो 3 खिलाड़ी जो ऋतुराज गायकवाड़ को कर सकते हैं रिप्लेस, फ्लेमिंग के बयान से मची खलबली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।