विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: Delhi Capitals की टीम में घुसा 'चोर', चुराए दो खिलाड़ियों के फोन, David Warner की चालाकी से आया पकड़ में

Published: Sat, 11 May 2024 02:59 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया है जिसमें टीम के दो खिलाड़ियों को फोन चोरी हुए ...और पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के साथ क्या हो गया। (PC- DC video Screengrab)
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के साथ क्या हो गया। (PC- DC video Screengrab)

HighLights

  1. दिल्ली के दो खिलाड़ियों के फोन चोरी, सामने आया वीडियो।
  2. डेविड वॉर्नर की चालाकी से पकड़ में आयो चोर।
  3. दिल्ली का अगला मैच आरसीबी से।

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल-2024 में प्लेऑफ की जंग लड़ रही है। ये टीम इस समय पांचवें स्थान पर है। दिल्ली के लिए राह आसान नहीं हैं। मैदान पर तो इस टीम को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है. वहीं ड्रेसिंग रूम में भी टीम परेशान हो गई। टीम के दो खिलाड़ियों के फोन चोरी हो गए। फ्रेंचाइजी ने खुद वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।

दिल्ली की टीम के जिन दो खिलाड़ियों के फोन चोरी हुए थे उनमें से एक टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने हालांकि एक चाल चलते हुए चोर को पकड़ भी लिया।

बैठे-बैठे हुए चोरी

डेविड वॉर्नर और उनके साथी ड्ऱैसिंग रूम में बैठे थे और आपस में बात कर रहे थे। इन दोनों के फोन इनकी गोदी में रखे थे। तभी एक शख्स पीछे से आया और कुर्सी के नीचे बैठकर आसानी से दोनों के फोन चुरा लिए। थोड़ी ही देर में दोनों को पता चल गया है कि फोन चोरी हुए हैं और दोनों ने चोर को जाते हुए देख लिया। दोनों पीछे भागे लेकिन चोर स्नूकर टेबल के नीचे छुप गया। तभी वॉर्नर ने चाल चली और एक मशहूर पंजाबी गाना गया। वॉर्नर ने जैसे ही 'जीने मेरा दिल लुटाया गाना गया', ये चोर टेबल के नीचे से 'ओह हो' करते हुए बाहर निकला और पकड़ में आ गया।

ये हालांकि एक मजाक था। एक स्क्रिप्टेड मजाक था जो फैंस को इन्गेज करने के लिए किया गया था। हकीकत में टीम में किसी का भी फोन चोरी नहीं हुआ है।

दिल्ली की नजरें प्लेऑफ पर

वहीं मैदान पर खेल की बात है तो दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस में है। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम ने शुरुआत तो अच्छी नहीं की थी लेकिन फिर टीम लय में आ गई और अब प्लेऑफ की रेस में है लेकिन इसके लिए उसे अपने बाकी के बचे दो मैच जीतने ही होंगे। दिल्ली को अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 12 मई और 14 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेलना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।