Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LSG vs DC: Virat Kohli के पुराने दोस्त का बुरा हाल, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बने सिरदर्द; 14 गेंदों में तीसरी बार गंवाया विकेट

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 08:53 PM (GMT+05:30)

    आईपीएल 2024 के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही है और ...और पढ़ें

    LSG vs DC: देवदत्त पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप।
    LSG vs DC: देवदत्त पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप।

    HighLights

    1. देवदत्त पडिक्कल फिर हुए बल्ले से फ्लॉप
    2. आईपीएल 2024 में खेली 5 पारियों में पडिक्कल ने बनाए हैं सिर्फ 25 रन
    3. दिल्ली के खिलाफ मुश्किल में लखनऊ की पारी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीLSG vs DC IPL 2024: कभी आरसीबी की ओर से खेलते हुए बल्ले से धूम मचाने वाले युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) इस सीजन रनों के लिए तरस रहे हैं। पडिक्कल का बल्ला आईपीएल 2023 में बुरी तरह से खामोश रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भी पडिक्कल बल्ले से फ्लॉप रहे और सिर्फ तीन रन बनाकर चलते बने।

    पडिक्कल का फ्लॉप शो जारी

    देवदत्त पडिक्कल का बल्ला इस सीजन बुरी तरह से फ्लॉप रहा है। अब तक खेले 5 मैचों में पडिक्कल के बल्ले से पांच की औसत और 65 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 25 रन निकले हैं। दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भी पडिक्कल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और महज 3 रन बनाकर चलते बने। लखनऊ के बल्लेबाज को खलील अहमद ने पवेलियन की राह दिखाई।

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: माही की दीवानगी तो देखिए! बच्ची की स्कूल फीस बाकी, लेकिन MS Dhoni को सिर्फ एक बार देखने के लिए उड़ा दिए 64 हजार रुपये

    बाएं हाथ के गेंदबाज बने कमजोरी

    आईपीएल 2024 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज देवदत्त पडिक्कल की बड़ी कमजोरी बन गए हैं। पडिक्कल ने बाएं हाथ के बॉलर के सामने इस सीजन 14 गेंदें खेली हैं। इस दौरान पडिक्कल सिर्फ 5 रन ही बना सके हैं और उन्होंने 3 बार अपना विकेट गंवाया है। पडिक्कल का स्ट्राइक रेट बाएं हाथ के फास्ट बॉलर के सामने महज 35 का रहा है। वहीं, पडिक्कल ने 14 में से 11 गेंदें डॉट खेली हैं।

    लखनऊ की खराब शुरुआत

    दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम ने 8 ओवर के अंदर ही अपने चार बड़े विकेट गंवा दिए हैं। क्विंटन डिकॉक 19 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद पडिक्कल सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए, तो मार्कस स्टोइनिस को 8 रन के स्कोर पर कुलदीप यादव ने चलता किया। इसी ओवर में कुलदीप ने निकोलस पूरन को भी क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। पूरन गोल्डन डक पर आउट हुए।

    खबरें और भी