विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एरोल मस्क को भाया टेनिस बॉल क्रिकेट, ड्रीम लीग ऑफ इंडिया को दिया समर्थन

Published: Sat, 07 Jun 2025 01:18 PM (IST)

सर्वोटेक स्पोर्ट्स ने मई 2025 में ड्रीम लीग आफ इंडिया की शुरुआत की थी। इस लीग में हिस्सा लेने वाले ...और पढ़ें

एलन मस्क के पिता ने खेला क्रिकेट।
एलन मस्क के पिता ने खेला क्रिकेट।

 जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे रईस इंसान और तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज एलन मस्क के पिता एरोल मस्क भारत दौरे के दौरान सर्वोटेक स्पोर्ट्स टीम के साथ टेनिस क्रिकेट बाल के एक मैत्री मैच में शामिल हुए। इस मनोरंजक मैच से परे मस्क ने जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को पंख देने वाली टेनिस क्रिकेट बाल की ड्रीम लीग आफ इंडिया (डीएलआइ) को अपना मजबूत समर्थन दिया।

सर्वोटेक स्पोर्ट्स ने मई 2025 में ड्रीम लीग आफ इंडिया की शुरुआत की थी। इस लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को टेनिस क्रिकेट बाल के विश्व कप और एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

सर्वोटेक स्पोर्ट्स के निदेशक ऋषभ भाटिया ने कहा कि हमारे लिए श्री एरोल मस्क की मेजबानी करना गर्व की बात थी। उन्होंने न केवल खेल में भाग लिया, बल्कि उस सोच को भी समझा जो हम इस पहल के जरिये आगे बढ़ाना चाहते हैं।

डीएलआई के मुख्य रणनीतिकार चेतन्य नंदा ने कहा कि एरोल मस्क का ड्रीम लीग आफ इंडिया का समर्थन करना हमारी कोशिशों को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद करेगा।

डीएलआई जूनियर (13–18 वर्ष) और सीनियर (18+ वर्ष) दोनों वर्गों के लिए होगी, जिसमें दोनों कैटेगरी में छह-छह फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। इस लीग के दौरान पूरे देश में होने वाले मैचों को स्काउट्स द्वारा बारीकी से देखा जाएगा और यहीं से वर्ल्ड कप व एशिया कप के लिए भारतीय टीम के चयन की आधारशिला रखी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।