Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    माथे पर लंबा टीका, गले में लाल चुनरी... Gautam Gambhir पहुंचे कामाख्या देवी मंदिर; ध्यान लगाकर की पूजा-अर्चना- VIDEO

    Updated: Mon, 26 May 2025 01:24 PM (IST)

    भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर असम पहुंचे। जहां उन्होंने असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन ...और पढ़ें

    Gautam Gambhir ने मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद
    Gautam Gambhir ने मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद

    HighLights

    1. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का असम दौरा
    2. गौतम गंभीर असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे
    3. गौतम गंभीर ने हेड कोच बनने के बाद दूसरी बार इस मंदिर में मां कामाख्या के किए दर्शन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Gautam Gambhir Kamakhya Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन किए हैं। उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों से पहले मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया।

    उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सितंबर 2024 से अब तक ये दूसरी बार रहा जब वह हेड कोच बनने के बाद इस मंदिर में दर्शन करने आए। जब वह केकेआर के मेंटर थे, तब उन्होंने गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लीग मैच से पहले कामाख्या मंदिर का दौरा किया था।

    Gautam Gambhir ने मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद

    दरअसल, कामाख्या देवी मंदिर भारत के सबसे शक्तिशाली शक्तिपीठों में से एक है और यह असम की राजधानी दिसपुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर नीलांचल पहाड़ियों पर स्थित है। इस मंदिर की एक खास बात यह है कि यहां देवी की कोई मूर्ति या चित्र स्थापित नहीं है, बल्कि यहां देवी की योनि की पूजा एक प्राकृतिक कुंड के रूप में की जाती है। यह तंत्र विद्या के लिए भी प्रसिद्ध है।

    अब गौतम गंभीर पिछले 8 महीने में दूसरी बार मां कामाख्या का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उन्हें हाथ जोड़कर भगवान की प्रार्थना करते हुए देखा जा रहा है। गंभीर के माथे पर तिलक और उन्होंने गले में लाल रंग की चुनरी (माता की चुनरी) पहनी है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'किसी को फैसला करने का अधिकार नहीं', रोहित-विराट के टेस्‍ट संन्‍यास पर गौतम गंभीर ने आखिरकार तोड़ी चुप्‍पी

    कामाख्या मंदिर की मान्यता है कि जो भक्त इस मदिर के तीन बार दर्शन कर लेता हैं, उन्हें सांसारिक बंधनों से मुक्ति मिल जाती है।इस मंदिर में कुंड हैं, जहां लोग फूल अर्पित कर पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि कुंड देवी सती की योनि का भाग है। इसी वजह से कुंड को ढककर रखा जाता है। गौतम गंभीर ने भी इस मंदिर के तीन बार दर्शन कर लिए हैं।

    IND vs ENG Test Series: 20 जून से होगा टेस्ट सीरीज का आगाज

    भारत का इंग्लैंड का दौरा 20 जून से शुरू होना है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत भारत की ये पहली टेस्ट सीरीज होगी। भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गि के पास है, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे।

    IND vs ENG Test Series Full Schedule

    पहला टेस्ट: 20-24 जून, हेडिंग्ले (लीड्स)

    दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, एजबेस्टन (बर्मिंघम)

    तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स (लंदन)

    चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर)

    पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, द ओवल (लंदन)