Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RCB vs CSK: ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने Ruturaj Gaikwad को शून्‍य पर किया आउट, IPL में 15 साल बाद दोहराया ये बड़ा कारनामा

    Updated: Sun, 19 May 2024 11:25 AM (IST)

    ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने शनिवार को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ को पहली ही गेंद पर आउट करके बड़ी उपलब्धि हासिल की। मैक्‍सवेल आरसीबी के द ...और पढ़ें

    ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने रुतुराज गायकवाड़ को शून्‍य पर आउट किया
    ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने रुतुराज गायकवाड़ को शून्‍य पर आउट किया

    HighLights

    1. ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने रुतुराज गायकवाड़ को शून्‍य पर आउट किया
    2. ग्‍लेन मैक्‍सवेल विरोधी बल्‍लेबाज को पहली गेंद पर आउट करने वाले आरसीबी के दूसरे स्पिनर बने
    3. आरसीबी ने सीएसके को 27 रन से हराकर प्‍लेऑफ में जगह पक्‍की की

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने शनिवार को आईपीएल 2024 के 68वें मैच में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ को पहली गेंद पर आउट करके बड़ी उपलब्धि हासिल की। मैक्‍सवेल ने पारी की पहली गेंद पर गायकवाड़ को शॉर्ट फाइन लेग में यश दयाल के हाथों कैच आउट कराया।

    ग्‍लेन मैक्‍सवेल आरसीबी के दूसरे स्पिनर बने, जिन्‍होंने विरोधी टीम के बैटर को पहली गेंद पर आउट किया। इससे पहले 2009 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ केविन पीटरसन ने यह कमाल किया था। पीटरसन ने ब्रेंडन मैकुलम को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया था।

    आरसीबी ने जीता मुकाबला

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को वर्चुअल नॉकआउट मुकाबले में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को 27 रन से मात देकर प्‍लेऑफ में जगह पक्‍की की। एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 218/5 का स्‍कोर बनाया। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में 191/7 का स्‍कोर बना सकी।

    यह भी पढ़ें: IPL 2024 Playoffs: धोनी का दिल टूटा, RCB चमत्‍कार करके प्‍लेऑफ में इन 3 टीमों के साथ जुड़ी; जानें पूरा शेड्यूल

    आरसीबी ने रचा इतिहास

    इस मुकाबले को जीतकर आरसीबी ने भी इतिहास रच दिया। आरसीबी आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसने शुरुआती आठ मैचों में एक जीत हासिल की और फिर अगले छह मैच लगातार जीतकर प्‍लेऑफ में जगह बनाई हो। इससे पहले यह कमाल कोई टीम नहीं कर पाई है। वहीं, आरसीबी ने मौजूदा सीजन में 150 या ज्‍यादा छक्‍के जड़े और वो एक सीजन में ये कमाल करने वाली पहली टीम बनी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: RCB के प्‍लेऑफ में पहुंचने का क्रेजी फैंस ने मनाया जोरदार जश्‍न, देर रात किया चक्‍काजाम और खूब किया डांस- Video