Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    GT vs CSK: Sai Sudharsan ने IPL में जड़ा पहला शतक, नाम जुड़ी यह खास उपलब्धि; जॉनी बेयरस्टो को छोड़ा पीछे

    Updated: Fri, 10 May 2024 09:23 PM (IST)

    टॉस हारने के बाद गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजे करने का निमंत्रण मिला। ओपनिंग जोड़ी के रुप में उतरे शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने तेज शुरुआत की। साई सु ...और पढ़ें

    Sai Sudharsan ने आईपीएल में हासिल की साख उपलब्धि। फोटो-BCCI
    Sai Sudharsan ने आईपीएल में हासिल की साख उपलब्धि। फोटो-BCCI

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुजरात के होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आयोजित है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरी बार भिड़त है। पिछली भिड़ंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने 63 रनों से जीत दर्ज की थी।

    टॉस हारने के बाद गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजे करने का निमंत्रण मिला। ओपनिंग जोड़ी के रुप में उतरे शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने तेज शुरुआत की। साई सुदर्शन ने 25 गेंद पर अपना अर्धशतक जड़ा। इसके बाद अगली 25 गेंद पर शतक जड़ा। यह साई सुदर्शन का आईपीएल में पहला शतक रहा। इससे पहले साई सुदर्शन का सर्वोच्च स्कोर 96 रन का था जो चेन्नई सुपर किंग्स के ही खिलाफ साल 2023 के फाइनल में बनाई थी।

    साई सुदर्शन के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि

    शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 210 रन की साझेदाही हुई। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान साई सुदर्शन ने 51 गेंद का सामना करते हुए 103 रन बनाए। आउट होने से पहले साई ने 5 चौके और सात छक्के लगाए। इसके अलावा साई सुदर्शन ने एक खास उपलब्धि हासिल की।

    1000 आईपीएल रन के लिए सबसे कम पारियां

    1. 21 - शॉन मार्श
    2. 23 - लेंडल सिमंस
    3. 25 - मैथ्यू हेडन
    4. 25 - साई सुदर्शन*
    5. 26 - जॉनी बेयरस्टो

    जॉनी बेयरस्टो को छोड़ा पीछे

    दरअसल, साई सुदर्शन ने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे किए। साई सुदर्शन ने इस उपलब्धि तक पहुंचने में 25 पारियां लीं। साई ने जॉनी बेयरस्टो को पीछे छोड़ा। जॉनी बेयरस्टो ने 26 पारियों में 1000 आईपीएल रन पूरा किया था। वहीं, रुतुराज (31पारी) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- GT vs CSK: अहमदाबाद में Shubman Gill ने जीता दिल, चौके-छक्कों की बौछार कर ठोका तूफानी शतक; मजाक बना चेन्नई का बॉलिंग अटैक