यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
GT vs PBKS: Glenn Maxwell ने 'जीरो' पर आउट होते ही बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, डगआउट में दिखा कोच पोंटिंग का गुस्सा
Glenn maxwell not out पंजाब किंग्स की तरफ से अजमतुल्लाह उमरजई आउट हुए ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए थे लेकिन वह मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आए और खाता ...और पढ़ें

HighLights
- Glenn Maxwell ने 0 पर आउट होते ही IPL में शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया
- Glenn Maxwell बने IPL में सबसे ज्यादा (19वीं) बार डक आउट होने वाले बल्लेबाज
- मैक्सवेल के आउट होने में कप्तान श्रेयस अय्यर की रही गलती
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स का आईपीएल 2025 में मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ आज खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स के बैटर ग्लेन मैक्सवेल को बड़ा झटका लगा। वह मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए और गोल्डन डक पर आउट हुए।
गुजरात के स्पिन गेंदबाज साई किशोन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया, लेकिन अगर वह डीआरएस ले लेते तो शायद बच जाते। ये सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है कि श्रेयस अय्यर ने मैक्सवेल को रिव्यू के लिए नहीं कहा, जबकि मैक्सवेल ने जाते हुए उनसे इसको लेकर बात की थी।
Glenn Maxwell के नाम जुड़ा IPL में अनचाहा रिकॉर्ड
दरअसल, गुजरात के खिलाफ पंजाब किंग्स (Punjab Kings vs Gujarat Titans IPL 2025 Match 5) के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell Most Ducks in IPL) खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौटे। उन्हें साई ने LBW आउट किया। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल के नाम आईपीएल का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार (19) शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने।
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व आरसीबी प्लेयर दिनेश कार्तिक का नाम इस लिस्ट में क्रमश दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। रोहित और दिनेश दोनों ही आईपीएल में 18-18 बार जीरो पर आउट हुए हैं। रोहित शर्मा तो आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में ही जीरो पर आउट हुए थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: GT vs PBKS: प्रियांश आर्य के IPL डेब्यू पर आया पिता का पहला रिएक्शन, कहा- 'उसने सचिन तेंदुलकर की याद दिला दी'
Sai Kishore ने Glenn Maxwell को बनाया अपना शिकार
पंजाब की तरफ से अजमतुल्लाह उमरजई आउट हुए ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए थे। 10 ओवर की चौथी गेंद पर साई ने मैक्सवेल को आउट किया। लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट लिए। इस गेंद को मैक्सवेल समझ नहीं पाए और गेंद सीधा पैड पर जाकर लगी। अपील हुई को अंपायर ने आउट करार दिया।
पवेलियन की तरफ जाने से पहले मैक्सवेल ने श्रेयस से बात की और रिव्यू के लिए पूछा, लेकिन अय्यर ने ये कहा कि वह रिव्यू ना ले। हालांकि, बाद में स्क्रीन पर देखा गया कि गेंद विकेट को मिस करती हुई ऊपर से जा रही थी। अगर डीआरएस लिया जाता तो मैक्सवेल आउट नहीं होते।
वीडियो में देखा गया कि डगआउट में बैठे पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग गुस्से में नजर आए और मैक्सवेल के विकेट के बाद वह निराशा के साथ अपना सिर हिलाते हुए दिखे।
Maxwell Golden Duck
PBKS కి తిరిగి వస్తూ...#GTvPBKSpic.twitter.com/cl0aABRBkM
— Cricket Telugu (@CricketInTelugu) March 25, 2025
BALL WAS MISSING THE STUMPS, GLENN MAXWELL DIDN'T REVIEW. 🤯 pic.twitter.com/Qv4QDOOnrR
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 25, 2025