Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 Playoffs Scenario: क्या अभी भी पूरा हो सकता है गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ खेलने का सपना? 'गिल ब्रिगेड' को ये करना होगा

    Updated: Sun, 05 May 2024 01:54 PM (IST)

    गुजरात टाइटंस को शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों आईपीएल 2024 के 52वें मैच में 38 गेंदें शेष रहते 4 विकेट से शिकस्‍त झेलनी पड़ी। शुभमन गिल क ...और पढ़ें

    गुजरात टाइटंस को प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए ये काम करना होगा
    गुजरात टाइटंस को प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए ये काम करना होगा

    HighLights

    1. गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 4 विकेट की शिकस्‍त मिली
    2. गुजरात टाइटंस के पास अब भी प्‍लेऑफ में पहुंचने का मौका बचा है
    3. गुजरात टाइटंस को प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए ये काम करना होगा

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। गुजरात टाइटंस को शनिवार को आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 38 गेंदें शेष रहते 4 विकेट की शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर पहले बल्‍लेबाजी करने वाली गुजरात टाइटंस 19.3 ओवर में 147 रन पर सिमट गई।

    आरसीबी ने 13.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। इस शिकस्‍त के कारण गुजरात टाइटंस के प्‍लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर खिसक गई है। हालांकि, गुजरात के पास टॉप-4 में पहुंचने का मौका पूरी तरह खत्‍म नहीं हुआ है।

    शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली गुजरात टाइटंस की टीम अपने शेष सभी मैच जीत जाती है और अगर उसका रन रेट बेहतर रहा तो वो प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई कर सकती है। गुजरात को सभी मैच जीतने के बावजूद अन्‍य टीमों के मैचों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा।

    यह भी पढ़ें: Dinesh Karthik ने Virat Kohli को पहनाई ऑरेंज कैप, फिर 'रन मशीन' ने जो रिएक्‍शन दिया, उसका Video मचा रहा तबाही

    गुजरात की राह आसान नहीं

    बता दें कि राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम 16 अंक के साथ नंबर-1 पर काबिज है। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 14 अंक के साथ दूसरे स्‍थान पर बरकरार है। लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 8 मई को मुकाबला होगा, जिसका विजेता 16 या ज्‍यादा अंक हासिल कर पाएगा। ऐसे में टॉप-3 स्‍थान तय हो जाएंगे।

    खबरें और भी

    गुजरात टाइटंस चाहेगा कि हैदराबाद और लखनऊ में से हारने वाली टीम अपने शेष सभी मुकाबले भी हार जाए, ताकि उसके 12 अंक रह जाए। जो भी टीमें 12 अंक पर रुक जाएंगी, उसमें से बेहतर नेट रन रेट रखने वाली टीम प्‍लेऑफ में जगह पा लेगी।

    गुजरात के शेष मैच

    इसके बजाय अगर कई टीमें 14 अंक पर रही तो गुजरात को टॉप-4 में आने के लिए बेहतर नेट रन रेट की जरुरत पड़ेगी। आरसीबी के 11 मैचों में 8 अंक है और वो भी लीग चरण का अंत 14 अंक के साथ कर सकती है। बेंगलुरु को भी अपना नेट रन रेट बहुत बेहतर करना पड़ेगा।

    गुजरात टाइटंस को अब 10 मई को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और 13 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच खेलना है। वह अपने अभियान का आखिरी मुकाबला 16 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगा। एक और हार गुजरात टाइटंस के प्‍लेऑफ में पहुंचने का सपना तोड़ सकती है। 'गिल ब्रिगेड' को बेहद चौकान्‍ना रहने की आवश्‍यकता है।

    यह भी पढ़ें: IPL इतिहास के सबसे 'अहंकारी' खिलाड़ी हैं Glenn Maxwell, ऑस्‍ट्रेलियाई बैटर की किस बात से खफा हुआ भारतीय क्रिकेटर?