Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    GT vs DC: Gujarat Titans ने अपने घर में ही बना डाला ये अनचाहा रिकॉर्ड, दिल्ली के सामने गिल की सेना का हुआ बेड़ा गर्क

    Updated: Wed, 17 Apr 2024 10:36 PM (GMT+05:30)

    गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से जीत मिली। दिल्ली से मिली इस हार के बाद गुजरात की टीम अंक तालिका पर 7वें स्थान पर पहुंच गई जबकि जी ...और पढ़ें

    Gujarat Titans को उसी के घर में पंत की सेना ने धोया
    Gujarat Titans को उसी के घर में पंत की सेना ने धोया

    HighLights

    1. GT vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से दी मात
    2. GT vs DC: गुजरात टाइटंस 89 रन पर ऑलआउट हुए
    3. GT vs DC: गुजरात टाइटंस के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 32वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए गुजरात की टीम 17.3 ओवर में 89 रन पर ढेर हो गई।

    यह मौजूदा सीजन में ही नहीं, बल्कि आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस का सबसे छोटा टोटल रहा। इससे पहले गुजरात टाइटंस का न्यूनतम स्कोर 125 रन था। गुजरात द्वारा मिले 90 रन का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से जीत हासिल की। गुजरात की टीम का अपने घर में खराब प्रदर्शन रहा और टीम के नाम अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ा।

    Gujarat Titans को उसी के घर में पंत की सेना ने धोया

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के इतिहास में किसी मैच का यह सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले साल 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम 92 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स टीम 108 रन पर ढेर हो गई थी।

    आईपीएल 2024 के 32वें मैच में गुजरात की टीम के सिर्फ तीन खिलाड़ी दोहरे अंक तक पहुंच सके। राशिद खान के बल्ले से 31 रन निकले। कप्तान गिल ने 8 रन बनाए। वहीं, साई सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मिलर ने 2 रन बनाए, जबकि अनुभव 8 रन बनाकर आउट हुए। राहुल तेवतिया के बल्ले से 10 रन निकले। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने तीन विकेट, जबकि ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स को दो-दो सफलता मिली।

    इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत अच्छी रही। 90 रन का पीछा करते हुए पृथ्वी और जैक के बीच पहले विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी हुई। अभिषेक पोरेल ने 15 रन, शाई होप ने 19 रन और ऋषभ पंत ने 16 रन और सुमित ने 9 रन बनाए। पंत और सुमित नाबाद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: GT vs DC: Virat Kohli के करीबी ने IPL 2024 में गेंद से मचाया कोहराम, 35 साल के गेंदबाज ने गुजरात के टॉप ऑर्डर को किया तहस-नहस

    IPL के इतिहास में गुजरात टाइटंस के लिए सबसे कम स्कोर

    89 रन, गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद, 2024*

    125/6,गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद, 2023

    130, गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ, 2024

    135/6, गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ, 2023