Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Happy Birthday Rohit Sharma: 38 साल के हुए रोहित शर्मा, जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 08:17 AM (IST)

    Rohit Sharma Net Worth भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह 38 साल के हो गए हैं। हिटमैन नाम से जाने और पह ...और पढ़ें

    Rohit Sharma Birthday: 38 साल के हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा
    Rohit Sharma Birthday: 38 साल के हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा

    HighLights

    1. 38 साल के हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा
    2. रोहित को सोशल मीडिया पर फैंस बर्थडे विश कर रहे हैं
    3. कितनी संपत्ति के मालिक हैं रोहित शर्मा?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma Net Worth: भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह 38 साल के हो गए हैं। 'हिटमैन' नाम से जाने और पहचाने जाने वाले रोहित को फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से बर्थडे विश कर रहे हैं।

    मौजूदा समय में रोहित (Rohit Sharma Birthday) इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। इस सीजन में मुंबई के लिए खेलते हुए रोहित ने अब तक 9 मैच खेलते हुए 240 रन बना लिए हैं। बता दें कि दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक रोहित को माना जाता है।

    उनकी कप्तानी में भारत ने 2013 से चले आ रहे आईसीसी खिताब का सूखा खत्म किया। 2024 में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता।

    इसके बाद भले ही रोहित ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह वनडे और टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच आज रोहित के बर्थ-डे पर उनकी नेटवर्थ के बारे में चलिए बताते हैं।

    Rohit Sharma Birthday: रोहित की पर्सनल डिटेल्स

    • पूरा नाम- रोहित गुरुनाथ शर्मा
    • जन्मदिन- 20 अप्रैल 1987
    • उम्र- 37 साल 365 दिन
    • कहां जन्म हुआ- नागपुर, महाराष्ट्र
    • हाईट- 5फीट 9 इंच
    • पढ़ाई- 12वीं क्लास (रिजवी कॉलेज से ड्रॉप किया क्रिकेट पर फोकस करने के लिए)
    • माता-पिता- पुर्णिमा शर्मा/ गुरूनाथ शर्मा
    • बहन/भाई- विशाल शर्मा
    • गर्लफ्रेंड-सोफिया हयात (रिपोर्ट के मुताबिक)
    • पत्नी-रितिका सजदेह
    • बच्चे- एक बेटा- अहान और बेटी- समायरा

    Rohit Sharma का क्रिकेट करियर

    दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma Career) ने जून, 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू किया। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने पहला वनडे मैच खेला। इसके बाद 2007 सितंबर में उन्होंने टी20 डेब्यू किया, लेकिन बैटिंग का उन्हें मौका नहीं मिला। अपने दूसरे मैच में रोहित ने पहली इनिंग में छक्का जड़कर 50 रन बनाए थे।

    खबरें और भी

    आज रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। टेस्ट मैच में उन्होंने 67 मैच खेलते हुए 12 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 4301 रन बना लिए हैं। 273 वनडे मैच खेलते हुए रोहित ने 11168 रन बना लिए हैं, जिसमें 32 शतक शामिल हैं। 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए हिटमैन ने 4231 रन बनाए। 2024 टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था।

    कितनी है रोहित की नेटवर्थ?

    रोहित शर्मा की नेटवर्थ (Rohit Sharma Net Worth in Indian Rupees) करीब 214 करोड़ रुपये हैं। उन्हें क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, आईपीएल और क्रिकेट मैच खेलने के पैसे मिलते हैं। इसके अलावा उन्हें अपने दो अपोर्टमेंट से किराया भी मिलता है। करीब हर महीने 3 लाख रुपये उन्हें अपने अपार्टमेंट से किराया मिलता है।

    • IPL Salary-16.30 करोड़ रुपये (हर सीजन)
    • Test Match Fee- 15 लाख रुपये (हर मैच)
    • ODI Match Fee- 6 लाख रुपये (हर मैच)
    • T20I Match Fee- 3 लाख रुपये (2024 विश्व कप के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया)
    • Total IPL Earnings- 174.3 करोड़ रुपये
    • BCCI Central Contract- ग्रेड ए+- 7 करोड़ रुपये

    यह भी पढ़ें: Rohit Sharma की नजरें ‘विराट’ रिकॉर्ड पर, कोहली के बाद IPL में इतिहास रचने का गोल्डन चांस; धोनी भी कोसों दूर

    ब्रांड एंडोर्समेंट से रोहित करते मोटी कमाई

    रोहित शर्मा 7 करोड़ रुपये तक विज्ञापनों से कमाते हैं। वह ड्रीम-11, एडिडास, निसान, ओप्पो और ला लिगा जैसे कई बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित एक एंडोर्समेंट डील के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

    रोहित की वाइफ का नाम हैं रितिका सजदेह

    रोहित शर्मा की वाइफ का नाम रितिका सजदेह हैं। दोनों ने एक दूसरे से 15 दिसंबर 2015 को शादी रचाई। काफी पहले तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। रितिका एक कंपनी में स्पोर्ट्स मैनेजर थीं। रोहित ने रितिका को मुंबई के बोरिवली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था। 11 साल की उम्र में रोहित इसी ग्राउंड पर खेलकर बड़े हुए।

    रोहित शर्मा दो बच्चों के पिता हैं

    रोहित शर्मा के बेटे का नाम अहान शर्मा है। उनकी बेटी का नाम समायरा है। 15 नवंबर 2024 को रोहित दूसरी बार पिता बने। उनके घर बेटे का जन्म हुआ।