Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mumbai Indians का क्यों हुआ बंटाधार?  Hardik Pandya को लेकर फ्रेंचाइजी से हुई सबसे बड़ी गलती का भज्‍जी ने किया खुलासा

    Updated: Tue, 21 May 2024 11:43 AM (IST)

    मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस की टीम लीग चरण के अंत में प्‍वाइंट्स टेबल ...और पढ़ें

    हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की समीक्षा की
    हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की समीक्षा की

    HighLights

    1. मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा
    2. मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर रही
    3. हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बड़ा खुलासा किया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 के प्रदर्शन को कभी याद नहीं रखना चाहेगी। सीजन के पहले से ही मुंबई इंडियंस विवादों से घिरी रही और इसका असर उसके नतीजों पर दिखा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर रही। टीम ने 14 मैचों में केवल चार जीत दर्ज की जबकि 10 में उसे शिकस्‍त का सामना करना पड़ा।

    भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2024 में प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बड़ा खुलासा किया। हरभजन सिंह भी 10 साल मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा रहे। उन्‍होंने कहा टीम प्रबंधन का हरभजन सिंह को कप्‍तान बनाने का फैसला उलटा पड़ गया।

    हरभजन सिंह ने क्‍या कहा

    भज्‍जी ने एएनआई से बातचीत में कहा, ''मैंने मुंबई इंडियंस के लिए 10 साल खेला। टीम प्रबंधन शानदार है, लेकिन यह फैसला उन पर उलटा पड़ गया। प्रबंधन ने हार्दिक पांड्या को कप्‍तान बनाकर भविष्‍य के बारे में सोचा, लेकिन यह टीम के साथ सही नहीं बैठ पाया।''

    यह भी पढ़ें: इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा IPL 2024 का फाइनल मैच, Harbhajan Singh ने की बड़ी भविष्यवाणी

    इंतजार किया जा सकता था

    हरभजन सिंह ने साथ ही कहा कि हार्दिक पांड्या को कप्‍तान बनाने का समय सही नहीं था। इसके लिए टीम प्रबंधन अगले साल तक इंतजार कर सकता था। उन्‍होंने कहा, ''जब टीम खेल रही थी तो लगा कि कप्‍तान अलग और पूरी टीम अलग खेल रही है। मेरे ख्‍याल से हार्दिक पांड्या को कप्‍तान बनाने का समय सही नहीं था। शायद एक साल बाद यह फैसला लिया जा सकता था।''

    खबरें और भी

    भज्‍जी ने किया पांड्या का समर्थन

    39 साल के हरभजन सिंह ने हार्दिक पांड्या का बचाव किया। पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा, ''यह हार्दिक पांड्या की गलती नहीं थी क्‍योंकि वो गुजरात टाइटंस के कप्‍तान भी थे। टीम एकजुट होकर नहीं खेली और सीनियर खिलाड़‍ियों को सुनिश्चित करना चाहिए था कि टीम एकजुट रहे व टीम का माहौल अच्‍छा बना रहे।''

    क्‍या था विवाद

    याद दिला दें कि आईपीएल 2024 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्‍तान बना दिया था। रोहित शर्मा ने अपनी कप्‍तानी में मुंबई को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया और उनको अचानक कप्‍तानी से हटाने का फैसला फैंस को रास नहीं आया। हार्दिक पांड्या को फैंस की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा और मौजूदा सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

    यह भी पढ़ें: 'एक ही गेंदबाज है, जो स्पिनर की तरह बॉलिंग कर रहा है', Harbhajan Singh ने भारतीय क्रिकेटर की जमकर की तारीफ