Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RCB vs SRH: Heinrich Klaasen ने उड़ाया 106 मीटर का लंबा छक्का, स्टेडियम के बाहर जाती गेंद देख भौचक्के रहे गए कोहली- VIDEO

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 10:41 PM (IST)

    आईपीएल 2024 में साउथ अफ्रीका के धाकड़ बैटर हेनरिक क्लासेन का बल्ला खूब गरज रहा हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आरसीबी के खिलाफ मैच में हेनरिक ने 31 ...और पढ़ें

    Heinrich Klaasen ने जड़ा 106 मीटर का लंबा छक्का
    Heinrich Klaasen ने जड़ा 106 मीटर का लंबा छक्का

    HighLights

    1. RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने खड़ा किया आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल
    2. RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को दिया 288 रन का लक्ष्य
    3. RCB vs SRH: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा 106 मीटर का लंबा छक्का

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ट्रेविस हेड (102) और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन का स्कोर बना डाला।

    मैच में ट्रेविस हेड के बाद हेनरिक का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने आरसीबी के बॉलर्स की जमकर धुनाई करते हुए 31 गेंदों पर 67 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान हेनरिक क्लासेन ने एक ऐसा छक्का जड़ा, जो 106 मीटर लंबा रहा। इस सिक्स को देख स्टेडियम में बैठा हर शख्स ही नहीं बल्कि आरसीबी के स्टार विराट कोहली भी भौचक्के रह गए। हेनरिक के सिक्स का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Heinrich Klaasen ने जड़ा 106 मीटर का लंबा छक्का

    दरअसल, आईपीएल 2024 के 30वें मैच में आरसीबी के खिलाफ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हेनरिक क्लासेन ने आखिरी ओवर में आरसीबी के गेंदबाजों को खूब धोया। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने 106 मीटर लंबा छक्का उड़ाया।

    यह भी पढ़ें: चिन्नास्वामी में आया रनों का सैलाब, SRH ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी; अपने ही होम ग्राउंड पर बेइज्जत हुए RCB के गेंदबाज

    इस दौरान उनके शॉट से बॉल स्टेडियम की छत पार करते हुए बाहर जाकर गिरी। ये गेंद खराब तो नहीं थी, लेकिन पहले से मूड सेट करने वाले हेनरिक क्लासेन ने गेंद को तेजी से हिट किया और ये धांसू सिक्स जड़ा। उनका सिक्स देख विराट कोहली भी हैरान रह गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के ओपनर ट्रेविस हेड ने 39 गेंदों पर शतक जड़ दिया। इस तरह उन्होंने आईपीएल इतिहास में चौथा सबसे तेज शतक जमाया। हेड ने 39 गेंदों पर शतक ठोका। हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों पर 67 रन जोड़े। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 विकेट खोकर 287 रन का स्कोर बनाया।