Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: 'बार-बार देखो, हजार बार देखो...', Heinrich Klaasen का शिखर धवन को स्‍टंपिंग करने वाला वीडियो वायरल

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 10:52 AM (IST)

    सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर हेनरिच क्‍लासेन ने मंगलवार को शिखर धवन को भुवनेश्‍वर कुमार की गेंद पर स्‍टंपिंग किया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। हेन ...और पढ़ें

    हेनरिच क्‍लासेन ने शिखर धवन को स्‍टंपिंग आउट किया
    हेनरिच क्‍लासेन ने शिखर धवन को स्‍टंपिंग आउट किया

    HighLights

    1. हेनरिच क्‍लासेन ने शिखर धवन को स्‍टंपिंग आउट किया
    2. शिखर धवन को भुवी ने 14 रन के निजी स्‍कोर पर आउट किया
    3. हेनरिच क्‍लासेन की इस स्‍टंपिंग का वीडियो वायरल हुआ

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर हेनरिच क्‍लासेन ने मंगलवार को आईपीएल 2024 के 23वें मैच में भुवनेश्‍वर कुमार की गेंद पर शिखर धवन को स्‍टंपिंग आउट किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना पंजाब किंग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्‍लानपुर में खेले गए मैच के दौरान की है।

    भुवनेश्‍वर कुमार पारी का पांचवां ओवर कर रहे थे। उन्‍होंने चौथी गेंद लेंथ पर पटकी, जिस पर ड्राइव लगाने के लिए शिखर धवन आगे बढ़ गए। मगर गेंद से उनके बल्‍ले का कोई संपर्क नहीं हुआ। क्‍लासेन ने गेंद पकड़ते ही गिल्लियां बिखेर दी और शिखर धवन को तब तक पलटकर क्रीज के अंदर पहुंचने का कोई मौका नहीं मिला। भुवी ने यह गेंद 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी।

    हेनरिच क्‍लासेन की इस स्‍टंपिंग की जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर तो यूजर्स ने दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर की तुलना भारत के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी से कर दी। बता दें कि शिखर धवन 16 गेंदों में दो चौके की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्‍स को 2 रन से मात दी।

    यह भी पढ़ें: पल-पल पलटी बाजी, आखिरी ओवर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, हैदराबाद ने मारी बाजी, लेकिन दिल जीत ले गए आशुतोष शर्मा

    View this post on Instagram

    A post shared by IPL (@iplt20)

    हैदराबाद की करीबी जीत

    बता दें कि मुल्‍लानपुर में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए । जवाब में पंजाब किंग्‍स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बना सकी।

    खबरें और भी

    पैट कमिंस के नेतृत्‍व वाली सनराइजर्स हैदराबाद की यह पांच मैचों में तीसरी जीत रही और वो आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में पांचवें स्‍थान पर काबिज है। वहीं, पंजाब किंग्‍स की यह पांच मैचों में तीसरी शिकस्‍त रही और वो प्‍वाइंट्स टेबल में छठे स्‍थान पर काबिज है।

    यह भी पढ़ें: Bhuvneshwar Kumar ने रचा इतिहास, अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी