Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MI Playoff Scenario: लखनऊ के खिलाफ मिली हार के बाद कैसे मुंबई इंडियंस को मिल सकता है प्लेऑफ का टिकट? यहां समझिए सभी समीकरण

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 11:45 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। मुंबई का बैटिंग ऑर्डर एकबार फिर बुरी तरह से फ्लॉप रहा। रोहित शर्म ...और पढ़ें

    MI Playoff Scenario: मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह।
    MI Playoff Scenario: मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह।

    HighLights

    1. लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया
    2. मुंबई के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह
    3. 10 मैचों में से 7 में हार का मुंह देख चुकी है मुंबई

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को एक और हार का मुंह देखना पड़ा। लखनऊ के नवाबों ने अपने होम ग्राउंड पर जबरदस्त खेल दिखाते हुए 4 विकेट से मात दी। मुंबई की यह आईपीएल 2024 में सातवीं हार है। इस हार के साथ ही हार्दिक की सेना के लिए प्लेऑफ की रेस भी मुश्किल हो चली है। हालांकि, 10 मैचों में सिर्फ छह प्वाइंट्स के बावजूद मुंबई अभी भी अंतिम चार में जगह बना सकती है। यह संभव कैसा हो सकता है, वो सभी समीकरण आइए आपको समझाते हैं।

    कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई

    मुंबई इंडियंस के 10 मैचों में अभी सिर्फ छह प्वाइंट्स हैं। टीम को लखनऊ के खिलाफ हार झेलने के बाद अब टूर्नामेंट में चार मैच खेलने हैं। मुंबई को अगर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो टीम को अब बचे हुए सभी चार मैचों में सिर्फ जीत नहीं, बल्कि धमाकेदार जीत चाहिए होगी। मुंबई अगर ऐसा करने में सफल रहती है, तो टीम के इस स्थिति में कुल प्वाइंट्स 14 हो जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- LSG vs MI: T20 वर्ल्ड कप टीम के उपकप्तान का हाल देखिए! गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे Hardik Pandya; पहली गेंद पर हुआ काम तमाम

    हालांकि, इसके बावजूद भी मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की कोई गारंटी नहीं है। मुंबई को चारों मैच जीतने के बाद भी बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। यानी कुल मिलाकर मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो चली है और टीम को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए किस्मत का भी साथ चाहिए होगा।

    फिर फ्लॉप रहा बैटिंग ऑर्डर

    लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस का बैटिंग ऑर्डर एकबार फिर फ्लॉप रहा। रोहित शर्मा सिर्फ 4 रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार बने, तो सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर चलते बने। तिलक वर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

    खबरें और भी

    ईशान किशन 36 गेंदों का सामना करने के बाद 32 ही बना सके। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या का खाता तक नहीं खुल सका और वह पहली ही गेंद पर आउट हुए। नेहल वढ़ेरा ने 46 और टिम डेविड ने 35 रन की दमदार पारी खेली, जिसके बूते टीम 144 के टोटल तक पहुंच सकी।