यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RCB Playoffs Scenario: किस्मत होगी मेहरबान तभी RCB को मिलेगा प्लेऑफ का टिकट, एक-दो नहीं, 4 टीमों की हार से खुलेगा अंतिम चार का दरवाजा
आरसीबी के दो मैच बचे हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रहती है तो टीम के कुल 14 प्वाइंट्स हो जाएंगे। जी ...और पढ़ें

HighLights
- लगातार चार जीत के बावजूद आरसीबी को चाहिए किस्मत का साथ
- बचे हुए दो मैचों में दर्ज करनी होगी धमाकेदार जीत
- चार टीमों की हार से खुलेंगे प्लेऑफ के दरवाजे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत के विजय रथ पर सवार हो चुकी है। पिछले चार मैचों में आरसीबी ने चार धमाकेदार जीत का स्वाद चखा है। हर एक जीत के साथ टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी कायम रखा है।
आरसीबी को इस सीजन अब दो मैच खेलने हैं, जहां उनकी भिड़ंत दिल्ली और चेन्नई से होनी है। इन दोनों मैचों में धमाकेदार जीत भी आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट नहीं दिला पाएगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल 2024 में भविष्य तभी उज्जवल होगा, जब एक या दो नहीं, बल्कि चार टीमें अपने-अपने मुकाबले हार जाएं। आइए आपको विस्तार से समझाते हैं।
ऐसे मिल सकता है प्लेऑफ का टिकट
आरसीबी के दो मैच बचे हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो टीम के कुल 14 प्वाइंट्स हो जाएंगे। जीत के साथ आरसीबी को बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। आरसीबी को अगर किस्मत का साथ मिला, तो टीम नंबर तीन पर रहते हुए प्लेऑफ का टिकट हासिल कर सकती है।
यह भी पढ़ें- ध्रुव जुरेल की इस हरकत को देख हैरान रह गया उनकी टीम का साथी, RR की प्रैक्टिस में गजब हो गया, देखें Video
- आरसीबी के लिए जरूरी यह है कि चेन्नई अपने बचे हुए तीनों ही मैचों में हार का सामना करे। इस स्थिति में सीएसके के 12 प्वाइंट्स ही रह जाएंगे।
- सनराइजर्स हैदराबाद गुजरात और पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैचों में हार का मुंह देखे। ऐसे में एसआरएच के 14 प्वाइंट्स ही रहेंगे। आरसीबी को हैदराबाद को नेट रनरेट में पीछे छोड़ना होगा।
- दिल्ली कैपिटल्स बचे हुए दोनों ही मैचों को गंवा दे। इस सिचुएशन में पंत की सेना के कुल प्वाइंट्स 12 ही रहेंगे।
- लखनऊ सुपर जायंट्स से आरसीबी को फेवर भी चाहिए होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जरूरी यह है कि लखनऊ दिल्ली को तो पटखनी दे दे, लेकिन मुंबई के खिलाफ हार का सामना करे।
इन समीकरणों का फिट बैठना जरूरी
आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच तो जीतने ही होंगे, इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की हार की दुआ भी मांगने होगी। एसआरएच और चेन्नई में से कोई एक टीम 16 प्वाइंट्स पर ग्रुप स्टेज खत्म करे और एक टीम 14 प्वाइंट्स पर रह जाए, तब भी आरसीबी की उम्मीदें कायम रहेंगी।
खबरें और भी
लखनऊ दे दिल्ली को मात
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला मुकाबला काफी अहम होगा। आरसीबी यह दुआ करेगी कि लखनऊ दिल्ली को हरा दे, क्योंकि लखनऊ का नेट रनरेट आरसीबी के मुकाबले कम है। सभी समीकरण फिट बैठने के बावजूद आरसीबी को नेट रनरेट के मामले में लड़ाई लड़नी होगी। यानी कुल मिलाकर बात यह है कि आरसीबी पर किस्मत बहुत जबरदस्त तरीके से मेहरबान होगी, तभी टीम को प्लेऑफ का टिकट मिल सकता है।