विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2024 के लिए दो समूह में जाएगी भारतीय टीम, इस दिन रवाना होंगे कप्‍तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या

Published: Sat, 11 May 2024 09:04 AM (IST)

वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की संयुक्‍त मेजबानी में इस साल टी20 वर्ल्‍ड कप का आयोजन होना है। भारतीय टीम दो समूह ...और पढ़ें

भारतीय टीम के कई खिलाड़ी 24 मई को रवाना होंगे
भारतीय टीम के कई खिलाड़ी 24 मई को रवाना होंगे

HighLights

  1. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए दो समूह में रवाना होगी भारतीय टीम
  2. आईपीएल प्‍लेऑफ में नहीं पहुंचने वाली टीमों के खिलाड़ी 24 मई को रवाना होंगे
  3. भारतीय टीम टी20 वर्ल्‍ड कप में अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी

जेएनएन, नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम दो समूहों में रवाना होगी। पहले समूह में वह खिलाड़ी होंगे, जिनकी फ्रेंचाइजी आईपीएल के प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी, जबकि दूसरा समूह 26 मई को आईपीएल फाइनल के तुरंत बाद रवाना होगा।

टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होगी। मुंबई इंडियंस व पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह व सूर्यकुमार यादव और अर्शदीप सिंह 24 मई को विश्व कप के लिए रवाना होंगे।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी रिजर्व खिलाड़‍ियों में शामिल हैं और वह भी पहले समूह में रवाना हो सकते हैं। इसी तरह अगर आरसीबी भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाती है तो विराट कोहली और मोहम्मद सिराज भी 24 को ही रवाना होंगे।

राजस्थान रॉयल्स और केकेआर का प्लेऑफ में जाना तय है। ऐसे में संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, रिंकू सिंह दूसरे समूह में 26 के बाद रवाना होंगे। बता दें कि टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 9 मई को भारत का मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से न्‍यूयॉर्क में होगा।

यह भी पढ़ें: T20 WC 2024 के लिए चुने गए 15 खिलाड़ी सबसे बेस्ट! अनुभव बनेगा बड़ा हथियार; जय शाह को है पूरा भरोसा

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 में किस नंबर पर बैटिंग करें Virat Kohli? सौरव गांगुली ने फैक्‍ट पेश करते हुए दिया ये जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।