Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India Pakistan Attack: 'पाकिस्तान ने युद्ध चुना', पाक की कायराना हरकत पर भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स

    Updated: Fri, 09 May 2025 12:56 AM (IST)

    भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। उसने कायराना हरकत करते हुए गुरुवार की रात भारतीय सीमाओं पर हवाई हमले किए। इसके जवाब में भारतीय से ...और पढ़ें

    पाकिस्तान के कायराना हमले की भारतीय दिग्गजों ने की आलोचना। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
    पाकिस्तान के कायराना हमले की भारतीय दिग्गजों ने की आलोचना। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    HighLights

    1. पाकिस्तान हमले की पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने की निंदा
    2. सहवाग ने कहा- पाक ने चुना युद्ध
    3. वेंकटेश बताया दुष्ट देश

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने गुरुवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसने 'चुप रहने का मौका' मिलने पर युद्ध को चुना। गुरुवार को पाकिस्तान ने जम्मू और पश्चिमी सीमा के पास कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, लेकिन भारत की वायुसेना ने उन्हें सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने युद्ध छेड़ दिया और भारतीय सेना ने जवाबी हमले शुरू कर दिए।

    दरअसल, भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। उसने कायराना हरकत करते हुए गुरुवार की रात भारतीय सीमाओं पर हवाई हमले किए। इसके जवाब में भारतीय सेना ने कार्रवाई की और पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की इस हरकत पर सहवाग ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को दोषी ठहराया। वहीं, कई खिलाड़ियों ने हमलों को विफल करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को समर्थन व्यक्त किया।

    पाकिस्तान ने चुना युद्ध का रास्ता

    सहवाग ने एक्स हैंडल पर लिखा, पाकिस्तान ने युद्ध का रास्ता चुना, क्योंकि उसे चुप रहने का मौका मिला था। उसने अपने आतंकी ठिकानों को बचाने के लिए युद्ध छेड़ दिया, यह बहुत कुछ कहता है। हमारी सेनाएं इसका उचित तरीके से जवाब देंगी, जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा।

    वेंकटेश ने बताया दुष्ट देश

    भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को "दुष्ट देश" कहा। कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "पाकिस्तान कितना दुष्ट देश है। भारत उन्हें हरा देगा।" सिद्धू ने भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर पुरुषों और महिलाओं को उनके साहस के लिए बधाई दी।

    सिद्धू ने की भारतीय सेना की तारीफ

    सिद्धू ने लिखा, भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर पुरुषों और महिलाओं के लिए, आपका साहस, अनुशासन और बलिदान हमारे राष्ट्र की आत्मा है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे क्षणों में, हमें उस मूक शक्ति और निस्वार्थ सेवा की याद आती है जो हमारे तिरंगे को ऊंचा रखती है। भारत आपके साथ खड़ा है। जय हिंद।

    मैच किया गया रद

    बता दें कि पाकिस्तान द्वारा ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले के प्रयास के चलते भारत ने जम्मू और कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजाए। अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने और सतर्क रहने का आग्रह किया। देश के कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट के कारण एहतियात के तौर पर धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच रद कर दिया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IPL 2025 को लेकर BCCI को सरकार के आदेश का इंतजार, LSG vs RCB मैच पर भी अरुण धूमल ने दिया अपडेट

    यह भी पढे़ं- PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के अरमानों की 'बुझी लाइट', पंजाब किंग्स का क्वालिफिकेशन भी लटका