Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Virat Kohli: विराट के आईपीएल में 5 सबसे बड़े विवाद, गंभीर और वॉर्नर से हो चुकी है तू-तू, मैं-मैं

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Tue, 02 May 2023 07:22 PM (IST)

    Virat Kohli On Field Fight Controversies in IPL लखनऊ में सोमवार को खेले गए मैच में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच नोकझोंक हो गई। काफी देर तक हुए विव ...और पढ़ें

    आईपीएल में विराट कोहली के बड़े विवाद।
    आईपीएल में विराट कोहली के बड़े विवाद।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Virat Kohli-Gautam Gambhir Fight: लखनऊ और आरसीबी के बीच सोमवार को खेले गए मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा। यह पहला मौका नहीं है कि जब कोहली और गंभीर के बीच मैदान पर इस तरह से जुबानी जंग देखने को मिली है।

    विराट के आईपीएल में बड़े विवाद

    विराट कोहली अपने एग्रेशन के चलते कई बार विवादों में आ चुके हैं। सोमवार को हुए विवाद के बाद लोगों के जहन में विराट कोहली के पूराने विवादों को ताजा कर गिया है। गौतम गंभीर से हुए विवाद के बाद लोग कोहली की खूब आलोचना कर रहे हैं। आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास में कोहली के बड़े विवाद।

    1. गंभीर से नोकझोंक

    साल 2013 में भी दोनों के बीच विवाद हो चुका है। उस वक्त गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR) के कप्तान थे। वहीं, आरसीबी के कप्तान थे। कोहली आउट होकर मैदान से बाहर जा रहे थे, तभी गौतम गंभीर से कहासुनी हो गई थी। बाद में अंपायर्स के को बीच-बचाव करना पड़ा था। 

    2. डेविड वॉर्नर से भिड़े

    साल 2016 में हैदराबाद के डेविड वॉर्नर और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच मैदान पर ही काफी देर तक बहस होती रही। बाद में दोनों पर फाइन लगाया गया था।

    खबरें और भी

    3. क्रॉच ग्रैब जश्न

    आईपीएल 2019 में आरसीबी मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली विकेट का जश्न मनाने के दौरान अपना क्रॉच पकड़ते हुए कैमरे में कैद हुए थे। इस घटना ने विवाद को जन्म दिया और प्रशंसकों और विशेषज्ञों द्वारा समान रूप से इसकी आलोचना की गई। कई लोगों ने टिप्पणी की कि कोहली की हरकतें अनुचित और अपमानजनक थीं।

    4. गेल को टीम में ना शामिल करना

    IPL के 2012 सीजन में RCB के क्रिस गेल को पहले कुछ मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था, जिससे एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। फैंस ने कोहली की खूब आलोचना की। गेल को अंततः टीम में शामिल किया गया और 15 मैचों में 733 रन बनाए, जिसमें पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ 175 रन शामिल थे।

    5. टीम का खराब प्रदर्शन

    साल 2019 में कोहली, एबी डिविलियर्स और शिमरोन हेटमेयर जैसे स्टार खिलाड़ियों के होने के बावजूद आरसीबी का खराब सीजन रहा। वे प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहे। ऐसे में टीम प्रबंधन के निर्णयों पर सवाल उठाए गए। साथ ही कोहली की कप्तानी पर भी प्रश्न चिह्न लगे।