Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MI vs CSK : IPL इतिहास के 1000वें मैच में मुंबई-चेन्नई होंगी आमने-सामने, इस दिन होगा महामुकाबला

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 05:41 PM (GMT+05:30)

    MI vs CSK रोहित की कप्तानी में MI ने सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं धोनी की कप्तानी में CSK ने चार बार आईपीएल टाइटल अपने नाम किया ...और पढ़ें

    महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा। आईपीएल 2023 शेड्यूल जारी
    महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा। आईपीएल 2023 शेड्यूल जारी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2023 MI vs CSK: आईपीएल 2023 के 16वें सीजन के लिए शुक्रवार, 17 फरवरी को शेड्यूल जारी किया गया था। टूर्नामेंट के लीग चरण के दौरान कुल 18 डबल हेडर होंगे। यह सभी डबल हेडर शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर और दूसरा मैच शाम को खेला जाएगा। आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें, मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) दो बार एक दूसरे का सामना करेंगी।

    गौरतलब हो कि 6 मई को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच आईपीएल इतिहास का 1000वां मैच होगा।  मैच का प्रसारण शाम 7 बजे से होगा।

    दर्शकों को भाती है मुंबई और चेन्नई की राइवरली

    वहीं, इस सीजन सभी टीमों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान (M A Chidambaram Stadium) में वापसी की है। चेपॉक में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 12 रन से हराया था। बता दें कि मुंबई और चेन्नई के बीच की राइवरली दर्शकों को खूब पंसद आती है। दोनों टीमें आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी हैं।

    MI और CSK रही हैं सबसे सफल फ्रेंचाइजी

    रोहित की कप्तानी में MI ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं, धोनी की कप्तानी में CSK ने 4 बार आईपीएल टाइटल अपने नाम किया है। पिछला सीजन दोनों ही टीमों के लिए अच्छा नहीं रहा था। मुंबई-चेन्नई दो अंक तालिका में नीचे से पहले और दूसरे स्थान पर रही थीं। बता दें कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात जायंट्स ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को हराया था।

    खबरें और भी

    2019 के बाद घरेलू मैदान पर मैच खेलेंगी टीमें

    गौरतलब हो कि आईपीएल 2019 में आखिरी बार भारत में सभी टीमों ने अपने घरेलू मैदानों पर खेला गया था। साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते टूर्नामेंट मार्च से लेकर मई की बजाय सितंबर-नवंबर के बीच यूएई में खेला गया था। 2021 में भारत में आईपीएल आयोजित करने का प्रयास किया गया था लेकिन, बायो-बबल में कोरोना मामले पाए जाने के बाद उसे बीच में रोक दिया गया था और सीजन का दूसरा भाग सितंबर में यूएई में खेला गया था।

    यह भी पढ़ें- IPL 2023 Schedule: 31 मार्च से शुरू होगा IPL का धमाल, धोनी और हार्दिक के बीच पहला मुकाबला: देखें पूरा शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: Mohammed Shami ने अपनी इस हकरत से किया निराश, फिर गार्ड से फैन को बचाकर जीता लोगों का दिल