Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    DC vs CSK: MS Dhoni ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले विकेटकीपर

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 09:25 PM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने रविवार 31 मार्च को टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। आईपीएल 2024 में दिल्ली के खिलाफ ...और पढ़ें

    DC vs CSK MS Dhoni ने टी20 में किए 300 शिकार। फाइल फोटो
    DC vs CSK MS Dhoni ने टी20 में किए 300 शिकार। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टी20 क्रिकेट में एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली है। आईपीएल 2024 में दिल्ली के खिलाफ पृथ्वी शॉ का कैच लपते ही धोनी ने टी20 क्रिकेट में अपना 300वां शिकार किया। वह दुनिया के पहले विकेटकीपर बने जिन्होंने विकेट के पीछे 300 शिकार किए हैं।

    आईपीएल 2024 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से है। विशाखापत्तनम में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की।

    पृथ्वा शॉ को बनाया अपना 300वां शिकार

    मुस्तफिजुर ने डेविड वॉर्नर को आउट कर साझेदारी तोड़ी। पथिराना ने वॉर्नर का कैच पकड़ा। इसके जडेजा ने पृथ्वी शॉ को धोनी के हाथों कैच करवाया। पृथ्वी का कैच पकड़ते ही धोनी ने इतिहास रच दिया। वह टी20 में 300 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बने।

    टी20 में एक विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक शिकार

    • 300 - एमएस धोनी*
    • 274 - कामरान अकमल
    • 274 - दिनेश कार्तिक
    • 270 - क्विंटन डी कॉक
    • 209 - जोस बटलर

    इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, दिनेश कार्तिक तीसरे नंबर पर हैं। बता दें कि एमएस धोनी ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही सीएसके की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान बनाए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें- MS Dhoni ने क्यों सौंपी Ruturaj Gaikwad के हाथों में CSK की कमान? Ravi Shastri ने असली वजह का किया खुलासा

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BAN vs SL: 3 खिलाड़ी मिलकर भी नहीं ले सके एक कैच, वायरल हुआ VIDEO तो जमकर हुई इस टीम की किरकिरी