यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO: 4 करोड़ की रेंज रोवर छोड़ Rohit Sharma ने चलाई बस, फैंस के साथ-साथ साथी खिलाड़ियों ने ली सेल्फी
आईपीएल 2024 में 29वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। एल क्लासिको मुकाबले से पहले दोनों टीमें वानखेड़े पहुंच चुक ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा के फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। क्रिकेट के फील्ड पर रोहित के सेंस ऑफ ह्यूमर का कोई जवाब नहीं हैं। युवा खिलाड़ियों के साथ वह मस्ती करने से बिल्कुल भी नहीं कतराते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह बस ड्राइव करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मुंबई इंडियंस की बस चलाते दिखे रोहित
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की बस चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ड्राइविंग सीट पर बैठने से पहले बस के सामने खड़े लोगों से हटने के लिए भी अनुरोध किया। इस दौरान टीम के साथियों ने और फैंस ने सेल्फी ली।
यह भी पढ़ें- PBKS vs RR: शिखर धवन पंजाब से तो जोस बटलर राजस्थान की प्लेइंग इलेवन से हुए बाहर, सैम करन-संजू सैमसन ने बताया कारण
Rohit Sharma - A total fun character in life. 😄👌pic.twitter.com/W9SBJXhHdT
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 13, 2024
हाल ही रेंज रोवल के साथ दिखे थे रोहित
हाल ही में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए रेंज रोवर चलाते हुए देखा गया था। रोहित शर्मा के पास रेंज रोवर के अलावा कार कलेक्शन में और भी कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं। जो समय-समय पर ड्राइव करते हुए दिखाई देते रहते हैं।
दो जीत के साथ मुंबई ने की वापसी
गौरतलब हो कि आईपीएल के शुरुआती तीन मुकाबले हारने के बाद मुंबई इंडियंस की खूब आलोचना हो रही थी। हालांकि, दिल्ली और आरसीबी के खिलाफ दो लगातार जीत से मुंबई ने वापसी की है। रोहित और ईशान किशन ने मुंबई को तेज शुरुआत दी है।