Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    VIDEO: 'टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा...' बीच मैदान Rohit Sharma ने उड़ाया मजाक, Dinesh Karthik ने अर्धशतक जड़कर दिया जवाब

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    IPL 2024 Dinesh Karthik दिनेश कार्तिक ने आरसीबी के लिए आखिरी के ओवरों में मुंबई के तेज गेंदबाजों की खूब पिटाई की। आकाश मढ़वाल को अपना निशाना बनाया। पा ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के बीच नोकझोंक वीडियो वायरल। फोटो- सोशल मीडिया
    रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के बीच नोकझोंक वीडियो वायरल। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. दिनेश कार्तिक ने MI के खिलाफ 23 गेंद में खेली नाबाद 53 रन की पारी
    2. कार्तिक ने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के और 5 चौके लगाए
    3. कार्तिक ने रोहित की कप्तानी में 2022 टी20 वर्ल्ड कप खेला था

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु से हुआ। मुंबई ने बेंगलुरु को 7 विकेट से मात दी। इस मैच में कुल पांच अर्धशतक लगे। तीन आरसीबी के बल्लेबाजों ने तो दो मुंबई के बल्लेबाजों ने जड़े। इस मैच में रोहित (Rohit Sharma) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के बीच मीठी नोकझोंक देखने को भी मिली।

    दिनेश कार्तिक ने आरसीबी के लिए आखिरी के ओवरों में मुंबई के तेज गेंदबाजों की खूब पिटाई की। आकाश मढ़वाल को अपना निशाना बनाया। पारी के 16वें में आकाश मढ़वाल की पिटाई करते हुए कार्तिक ने चार चौके लगाए। गेराल्ड कोएत्जी और जसप्रीत बुमराह के ओवर में भी सिक्स जड़कर अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया। कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी देख बीच मैदान रोहित शर्मा ने उन्हें छेड़ दिया। रोहित और दिनेश कार्तिक के बीच मीठी नोकझोंक देखने को मिली।

    'वर्ल्ड कप खेलना है...'

    दरअसल, रोहित शर्मा, कार्तिक के पास गए और उन्हें छेड़ने लगे। रोहित को यह कहते हुए सुना गया, "वर्ल्ड कप सेलेक्शन के लिए इसको पुश करना है। दिमाग में तो यही चल रहा है। वर्ल्ड कप खेलना है वर्ल्ड कप।" रोहित की यह बात स्टंप माइक पर कैद हो गई। रोहित और कार्तिक के बीच नोकझोंक का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    यह भी पढ़ें- MI vs RCB: Jasprit Bumrah की आंधी में उड़े बेंगलुरु के 5 बल्लेबाज, कोहली को आउट करने के मामले में तोड़ा 4 गेंदबाजों का रिकॉर्ड

    गजब की फॉर्म में दिनेश कार्तिक

    बता दें कि दिनेश कार्तिक आईपीएल में गजब के फॉर्म में हैं। सीजन की शुरुआत 28 गेंद में 38 रन के साथ की और पंजाब के खिलाफ नाबाद 28 रनों की पारी खेली थी। कार्तिक ने केकेआर के खिलाफ तेजी से 20 रन बनाए थे। वहीं, मुंबई के खिलाफ इस सीजन में अपनी पहली फिफ्टी जड़ी। कार्तिक ने 23 गेंद का सामना करते हुए 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- T20 किंग इज बैक: Suryakuamr Yadav ने IPL 2024 में मुंबई के लिए जड़ी सबसे तेज फिफ्टी, फटाफट क्रिकेट में पूरे किए 7 हजार रन