विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब किंग्‍स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने रोहित शर्मा की नीलामी को लेकर चल रही खबरों पर दी सफाई

Published: Sun, 14 Apr 2024 03:38 PM (IST)

पंजाब किंग्‍स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा की तरफ से रोहित शर्मा को नीलामी में खरीदने पर सफाई आई है। प्रीति ...और पढ़ें

प्रीति जिंटा ने रोहित शर्मा को खरीदने की खबरों पर दी सफाई
प्रीति जिंटा ने रोहित शर्मा को खरीदने की खबरों पर दी सफाई

HighLights

  1. प्रीति जिंटा की तरफ से आईपीएल 2025 नीलामी में रोहित शर्मा को खरीदने पर दी सफाई
  2. प्रीति जिंटा ने प्रसारणकर्ता से रोहित शर्मा को खरीदने के संबंध में कुछ नहीं कहा
  3. पंजाब किंग्‍स की टीम इस समय आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में सातवें स्‍थान पर हैं

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्‍स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा की तरफ से सफाई आई है कि उन्‍होंने रोहित शर्मा को नीलामी में खरीदने से संबंधित कोई बात प्रसारणकर्ता चैनल से नहीं की है। बता दें कि प्रीति जिंटा के बारे में एक खबर आई थी कि उन्‍होंने नीलामी में रोहित शर्मा को खरीदने संबंधी बयान दिया है। हालांकि, इस पर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस की तरफ से सफाई आई है कि उन्‍होंने इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया।

क्‍या था मामला

बता दें कि प्रीति जिंटा के नाम से खबर आई थी कि उन्‍होंने रोहित शर्मा को नीलामी में खरीदने में दिलचस्‍पी दिखाई थी। उक्त खबर के अनुसार, प्रीति जिंटा ने कहा था कि रोहित शर्मा को खरीदने के लिए वो अपनी जान दांव पर लगाने को तैयार हैं। इस समय रोहित शर्मा की स्थिति मुंबई इंडियंस में डगमगाई हुई लग रही है। रोहित शर्मा को सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की कप्‍तानी से हटाया गया और हार्दिक पांड्या को उनकी जगह कमान सौंपी गई।

इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा अगले सीजन में अन्‍य किसी फ्रेंचाइजी का दामन थाम सकते हैं। कई फ्रेंचाइजी की तरफ से ऐसी जानकारी मिली कि रोहित शर्मा को नीलामी में अपने साथ जोड़ेंगे और इसी बीच प्रीति जिंटा की खबर भी आई।

पूरी तरह अफवाह

जागरण न्‍यू मीडिया ने भी प्रीति जिंटा की खबर प्रकाशित की थी कि रोहित शर्मा को खरीदने के लिए वो अपनी जान दांव पर लगा देंगी। मगर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस की मीडिया को-ऑर्डिनेटर से सफाई मिलने के बाद यह तय हो गया कि वो खबर पूरी तरह अफवाह थी। जागरण न्‍यू मीडिया अपने पाठकों को गलत जानकारी नहीं देना चाहता है और इसी उद्देश्‍य से उसने बॉलीवुड एक्‍ट्रेस की टीम से आए बयान को बदलकर प्रकाशित किया है।

सच्‍चाई यह है कि प्रीति जिंटा ने रोहित शर्मा को नीलामी में खरीदने के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। इसलिए प्रीति जिंटा के रोहित शर्मा को लेकर फैली खबर अफवाह है।

डिस्‍क्‍लेमर : जागरण न्‍यू मीडिया अपने पाठकों को गलत जानकारी नहीं देना चाहता है। इसके मद्देनजर प्रीति जिंटा की मीडिया टीम से जानकारी मिलने के बाद संस्‍थान ने अपनी खबर को बदल दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।