Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: DC ने इस विदेशी खिलाड़ी के लिए Prithvi Shaw की दी 'कुर्बानी', PBKS के लिए हर्षल का डेब्यू

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 05:04 PM (IST)

    दिल्ली के फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह रही कि ऋषभ पंत ने आईपीएल 2022 के बाद पहली बार मैदान पर उतरे। दिल्ली ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ ...और पढ़ें

    Prithvi Shaw की जगह शाई होप ने किया आईपीएल डेब्यू। फाइल फोटो
    Prithvi Shaw की जगह शाई होप ने किया आईपीएल डेब्यू। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब के लिए जहां हर्षल पटेल ने डेब्यू किया तो वहीं, दिल्ली के लिए वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शाई होप ने डेब्यू किया। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई।

    दिल्ली के फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह रही कि ऋषभ पंत ने आईपीएल 2022 के बाद पहली बार मैदान पर उतरे। टीम के कप्तान के रूप में ऋषभ पंत ने वापसी की। दिल्ली ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी। इसके चलते फॉर्म के लिए जूझ रहे पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। उनकी जगह शाई होप को टीम में शामिल किया गया।

    शाई होप के लिए पृथ्वी की दी कुर्बानी

    गौरतलब हो कि साल 2023 में पृथ्वी का बल्ला खामोश रहा था। पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 8 मैचों में सिर्फ 108 रन ही बनाए थे। हालांकि, पृथ्वी रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए अच्छी फॉर्म में थे। उन्होंने 9 मैचों में 50.11 की औसत से 451 रन बनाए। इस दौरान 159 रन की बड़ी पारी के बाद भी खेली थी। इसके बावजूद भी वह भरोसा नहीं जीत सके।

    यह भी पढे़ं- IPL 2024: CSK vs RCB के मैच में बने ये खास पांच रिकॉर्ड, बेंगलुरु के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक कारनामा

    हर्षल और शशांक ने किया डेब्यू

    वहीं दूसरी ओर हर्षल पटेल ने अपने शुरुआती मैच में ऑलराउंडर शशांक सिंह के साथ पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू किया। हर्षल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिलीज कर दिया था और पंजाब ने मिनी ऑक्शन में साइन किया था। हर्षल पटेल ने साल 2021 में 32 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी। वह इस नई फ्रेंचाइजी के साथ भी अपनी छाप छोड़ने को बेताब होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ें- PBKS vs DC: Rishabh Pant 454 दिन बाद मैदान पर करेंगे वापसी, इस बड़ी वजह के चलते भारतीय टीम मैनेजमेंट रखेगा नजर