Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PBKS vs SRH: दिल तोड़ने वाली हार के बाद मायूस दिखे Shashank Singh, अकेले में खुद से बात करने का VIDEO हुआ वायरल

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 05:05 PM (IST)

    मैच के बाद शशांक सिंह बेहद निराश दिखे और सोच रहे थे कि अपनी टीम को गेम जिताने के लिए वह क्या अलग कर सकते थे। वीडियो में दिख रहा है कि वह अपने शॉट चयन ...और पढ़ें

    PBKS vs SRH मैच के बाद हताश Shashank Singh. फाइल फोटो
    PBKS vs SRH मैच के बाद हताश Shashank Singh. फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने मंगलवार को एक फिर अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया। शशांक सिंह ने मंगलवार को SRH के खिलाफ लगभग असंभव जीत हासिल कर ही ली थी।

    हालांकि, आशुतोष शर्मा के साथ शानदार साझेदारी के बावजूद PBKS केवल 2 रन के मामूली अंतर से मैच हार गया। मैच के बाद शशांक नतीजे और खुद से निराश दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    मैच के बाद निराश दिखे शशांक

    मैच के बाद शशांक सिंह बेहद निराश दिखे और सोच रहे थे कि अपनी टीम को गेम जिताने के लिए वह क्या अलग कर सकते थे। वीडियो में दिख रहा है कि वह अपने शॉट चयन के बारे में सोचते दिखे। इस दौरान उनके आसपास कोई नहीं था।

    शशांक ने मैच के दौरान लगाए गए शॉट्स को चेक किया। इसके बाद हताश होते हुए कुछ सोचते हुए बुदबुदाते हुए दिखे। हालांकि, पंजाब किंग्स ने शशांक की तारीफ की। पंजाब ने लिखा, 'आप चमकते रहे, आपने एकबार फिर हमारा दिल जीत लिया।'

    आशुतोष के साथ की ताबतोड़ बैटिंग

    बता दें कि शशांक सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली थी। नाबाद अर्धशतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई थी। इसमें उनका साथ आशुतोष शर्मा ने दिया था। एक बार फिर इन दोनों की जोड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गदर मचाया।

    यह भी पढ़ें- 'वो बड़े गंदे हैं...' Rohit Sharma ने इन दो खिलाड़ियों की खोल दी पोल, कहा- कभी नहीं बनना रूम पार्टनर

    दोनों ने मिलकर सनराइजर्स के जबड़े से जीत छीनने की पूरी कोशिश हालांकि ऐसा हो न सका। मैच में शशांक ने नाबाद रहते हुए 46 रन की पारी खेली। वहीं, आशुतोष ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच 27 गेंद पर नाबाद 66 रन की साझेदारी हुई।

    खबरें और भी

    दो रन से हारा पंजाब किंग्स

    हैदराबाद के 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 180 ही बना सकी थी। पंजाब को जीत के लिए आखिरी ओवर में 29 रन की जरूरत थी। आशुतोष शर्मा ने जयदेव उनादकट के ओवर में दो सिक्स लगाए। वहीं, आखिरी गेंद पर शशांक सिंह ने सिक्स जड़ा। आखिरी ओवर में कुल 26 रन बने।

    यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान घरेलू क्रिकेट को श्रद्धांजलि', Mohammad Hafeez के चार शब्दों की पोस्ट से मचा बवाल, PCB के फैसले पर हुए आग बबूला