यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Points Table IPL 2024: कोलकाता नाइटराइडर्स ने खत्म की रॉयल्स की बादशाहत, आरसीबी और पंजाब को हो गया फायदा
कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को आईपीएल 2024 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन के विशाल अंतर से मात देकर सीजन में जीत की हैट्रिक लगाई। इसके ...और पढ़ें

HighLights
- राजस्थान रॉयल्स जीत की हैट्रिक के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 बना
- राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को शीर्ष स्थान से हटाया
- मुंबई इंडियंस की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और वो आखिरी पायदान पर हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को विशाखापट्टनम में दिल्ली कैपिटल्स के बुरे हाल करते हुए एकतरफा मुकाबला 106 रन के अंतर से जीता। आईपीएल 2024 के 16वें मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 272 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई।
श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की यह लगातार तीसरी जीत रही और वो आईपीएल 2024 के प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 बनी। केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। केकेआर का दिल्ली पर जीत के बाद नेट रन रेट काफी अच्छा हो गया। राजस्थान रॉयल्स इसी मामले में केकेआर से पिछड़कर दूसरे स्थान पर खिसक गया।
चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स ने क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान हासिल कर रखा है। वैसे, दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट में तीसरी शिकस्त झेलनी पड़ी, लेकिन उसके बुरे हाल का फायदा आरसीबी और पंजाब किंग्स को मिल गया। पंजाब और आरसीबी को एक-एक स्थान का फायदा मिला।
मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर जमी हुई है। गुजरात और पंजाब के बीच गुरुवार को मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की कोशिश जीत दर्ज करके टॉप-4 में अपनी जगह सुनिश्चित करने की होगी।
यह भी पढ़ें: केकेआर के बल्लेबाजों ने एक मैच में किए कई बड़े कारनामे, वाइजैग में रचा गया इतिहास; दिल्ली के दबंग गेंदबाज हुए शर्मसार
देखिए IPL 2024 की प्वाइंट्स टेबल (IPL 2024 Points Table Standings)
| क्रम | टीम | मैच | जीत | हार | प्वाइंट्स | नेट रन रेट |
| 1. | कोलता नाइटराइडर्स | 3 | 3 | 0 | 6 | 2.518 |
| 2. | राजस्थान रॉयल्स | 3 | 3 | 0 | 6 | 1.249 |
| 3. | चेन्नई सुपरकिंग्स | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.976 |
| 4 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.483 |
| 5. | गुजरात टाइटंस | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.738 |
| 6. | सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 2 | 0.204 |
| 7. | पंजाब किंग्स | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.337 |
| 8. | आरसीबी | 4 | 1 | 3 | 2 | -0.876 |
| 9. | दिल्ली कैपिटल्स | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.347 |
| 10. | मुंबई इंडियंस | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.423 |