यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2024: बड़े मैच में फिसड्डी SRH के दोनों ओपनर्स, तो स्टैंड्स में बैठी काव्या मारन के चेहरे के उड़ गए रंग; देखें VIRAL PICS
केकेआर के खिलाफ पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया लेकिन ये फैसला टीम के लिए सही साबित नहीं रहा क्योंकि हैदराबाद के दोनों ओपनर्स ट्रेविस ...और पढ़ें

HighLights
- मिचेल स्टार्क ने ट्रेविस हेड को शून्य पर किया आउट
- अभिषेक शर्मा बने वैभव अरोड़ा का शिकार
- सनराइजर्स हैदराबाद की खराब शुरुआत को देख काव्या मारन का मुरझा गया चेहरा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के 17वें सीजन के क्वालीफायर-1 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हो रहा है। इस मैच में केकेआर के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया।
पैट कमिंस का ये फैसला टीम के लिए सही साबित नहीं रहा, क्योंकि हैदराबाद के दोनों ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा दो ओवर में ही अपना विकेट गंवा बैठे। इन दोनों ओपनर्स के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद स्टेडियम में बैठे फैंस का दिल टूट गया और हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी मायूस नजर आईं। उनकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
SRH के दोनों ओपनर्स बड़े मैच में बल्ले से हुए फ्लॉप
दरअसल, केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के मैच में हैदराबाद की शुरुआत खराब नजर आई। ट्रेविस हेड (Travis Head) दूसरी ही गेंद पर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। हेड फुलर गेंद पर ऑफ और मिडिल स्टंप की लाइन में लेग साइड खेलने के चलते ट्रेविस बोल्ड हो गए। इस दौरान वह अपना खाता तक नहीं खोल सके। इसके बाद अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) दूसरे ओवर में अपनी विकेट गंवा बैठे।
यह भी पढ़ें: Mitchell Starc: बड़े मैच का बड़ा खिलाड़ी, क्वालिफायर में SRH का कर दिया बुरा हाल, पावरप्ले में किया कमाल
वैभव अरोड़ा ने ओवर की पांचवीं गेंद गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर फैंकी, जिसे अभिषेक ने कवर के ऊपर से खेलने का प्रयास किया, लेकिन आंद्रे रसल ने ‘फ्लाइंग चीता’ बनकर उनका कैच लपक लिया। इस दौरान अभिषेक 3 रन ही बना सके। 2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन रहा।
खबरें और भी
हैदराबाद की टीम की खराब शुरुआत को देखकर स्टैंड्स में बैठी काव्या मारन (Kavya Maran) क कैमरामैन ने कैद करना नहीं भूला। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह मायूस-सी बैठी नजर आ रही हैं।
Kavya Maran 😔 #KKRvsSRH
SRH chose to Bat first.... pic.twitter.com/Dj8v6h23Xp
— Pramila Poonia 💯 Follow back 💯 (@pramila47600) May 21, 2024