Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL के बीच गाना गाते दिखे माही, MS Dhoni की आवाज के दीवाने हुए फैंस; Suresh Raina ने शेयर कर दिया VIDEO

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 04:45 PM (IST)

    सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एमएस धोनी साइकिल चलाते हुए गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुरेश रैना ने कैप्श ...और पढ़ें

    धोनी का गाना हुआ वायरल। सुरेश रैना ने शेयर किया वीडियो। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
    धोनी का गाना हुआ वायरल। सुरेश रैना ने शेयर किया वीडियो। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni Song Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2024 में छाए हुए हैं। आईपीएल (IPL 2024) में चेन्नई के हर मैच धोनी का जलवा कायम है। भले वह कप्तान हो या न हों, उनका दबदबा विपक्षी टीम पर बरकरार है। धोनी क्रिकेट के साथ-साथ अब सिंगर भी बन गए हैं। सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

    सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एमएस धोनी साइकिल चलाते हुए गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुरेश रैना ने कैप्शन में लिखा, 'ये आपने क्या किया।' फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस ने पहली बार धोनी को गाना गाते हुए देखा है। वह धोनी की सिंगिग के फैन हो गए, धोनी की आवाज का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

    धोनी ने इसलिए गाया गाना

    दरअसल, धोनी साइकिल का एक एड कर रहे थे। इस दौरान धोनी फाल्गुनी पाठक का हिट गाना 'बोले जो कोयल बागों में' गाते हुए दिखाई दिए। वह जिस साइकिल पर सवार हैं, उसी का एड कर रहे थे। धोनी को गाता देख फैंस हैरान रह गए। कुछ फैंस ने इस 2024 का सबसे अच्छा सरप्राइज बताया। वहीं, कुछ ने धोनी को फाल्गुनी पाठक से भी बेहतर बताया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

    यह भी पढे़ं- VIDEO: 'अक्खा पब्लिक को मालूम कौन आने...' Suryakumar Yadav फिट घोषित, ईशान किशन ने की कुछ इस अंदाज में घोषणा

    दिल्ली के खिलाफ चला था बल्ला

    आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एमएस धोनी ने 16 गेंद पर 37 रन की नाबाद पारी खेली थी। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी ने चार चौके और तीन छक्के जड़े थे। धोनी ने आखिरी ओवर में नॉर्खिया को 20 रन जड़े थे। हालांकि, चेन्नई को 20 रन से मुकाबला गवाना पड़ा था। एसआरएच के खिलाफ धोनी को फैंस एक बार फिर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- GT vs PBKS: Shashank Singh को निखारने में पुलिस कर्मचारियों ने की थी मेहनत, भोपाल में सीखी क्रिकेट की बारीकियां