Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SRH vs MI: 'हां गलती हो गई...' हार के बाद हार्दिक पांड्या ने माना प्लान में हुई चूक, Rohit Sharma के लिए कही यह बात

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 04:04 AM (IST)

    SRH vs MI मैच की बात करें तो टॉस जीतकर हार्दिक ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले मैच की ही तरह हार्दिक ने पहले पॉवरप्ले में जसप्रीत बुमराह से ...और पढ़ें

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या। फोटो- एपी
    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी गलती स्वीकार करते दिखे। हैदराबाद से 31 रन से हारने के बाद कहा कि कुछ एक चीजें गड़बड़ हुईं। हालांकि, हम उसे ठीक कर लें तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के लिए भी बड़ी बात कही।

    मैच के बाद हार्दिक ने कहा, विकेट अच्छा था, लेकिन हमने नहीं सोचा था कि इतना स्कोर बनेगा। हालांकि, इसका एक मतलब यह भी है कि हैदराबाद के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। आज 500 से ज्यादा रन बने, इसका मतलब था कि यह पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी थी।

    गेंदबाजी के दौरान हुई गलती

    हार्दिक ने आगे कहा, हम गेंदबाजी के दौरान कुछ अलग तरह से प्रयास कर सकते थे, लेकिन हमारे पास एक युवा गेंदबाजी क्रम है। हमारी टीम ने आज काफी अच्छी बल्लेबाजी की। किशन, रोहित और तिलक का प्रदर्शन काफी अच्छे थे। कुछ एक चीजें गड़बड़ रही हैं। अगर हम उसे ठीक कर लें तो सब कुछ ठीक हो जाएगा।

    बुमराह को देर से लगाया गेंदबाजी आक्रामण पर

    मैच की बात करें तो टॉस जीतकर हार्दिक ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले मैच की ही तरह हार्दिक ने पहले पॉवरप्ले में जसप्रीत बुमराह से केवल एक ही ओवर करवाया। उसके बाद 13वां ओवर करवाया। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यही गलती हार्दिक कर गए और सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा स्कोर बना दिया।

    यह भी पढ़ें- SRH vs MI: सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने मचाई रिकॉर्ड बुक में उथल-पुथल, टीम ने बदल दिया बेंगलुरु का 11 साल पुराना इतिहास

    सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए। तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 80 रन बनाए। मुंबई 246 रन ही बना सकी। तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 64 रन की पारी खेली।

    यह भी पढे़ं- SRH vs MI: 'आग का बपतिस्मा...' डेल स्टेन ने की क्वेना मफाका पर टिप्पणी, तेज गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

    खबरें और भी