Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: मुंबई इंडियंस से जुड़े Suryakumar Yadav, अब कम हो सकती है हार्दिक पांड्या की मुश्किलें

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 08:51 PM (IST)

    सालों से मुंबई टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक सूर्यकुमार ने अब तक आईपीएल 2024 में भाग नहीं लिया है क्योंकि वह इस साल की शुरुआत में हुई टखन ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस में शामिल हुए। फाइल फोटो
    सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस में शामिल हुए। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस के लिए राहत भरी खबर है। बीसीसीआई से फिट घोषित किए जाने के बाद टी20 किंग सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं। सूर्यकुमार के जुड़ने से हार्दिक पांड्या ने राहत की सांस ली होगी। शुक्रवार को सूर्यकुमार ने नेट प्रैक्टिस में हिस्सा लिया।

    सालों से मुंबई टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक सूर्यकुमार ने अब तक आईपीएल 2024 में भाग नहीं लिया है, क्योंकि वह इस साल की शुरुआत में हुई टखने की सर्जरी से उबरने के लिए बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में थे। फैंस को उम्मीद है कि वह दिल्ली के खिलाफ अगले मैच में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

    मुंबई इंडियंस ने जारी किया बयान

    मुंबई के एक बयान में कहा गया, सूर्या टीम से पहले आए और नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए करीब एक घंटा बिताया। अपने लंबे बल्लेबाजी सत्र के बाद सूर्या ने कुछ प्रशिक्षण और गतिशीलता अभ्यास किया, इसके बाद अपने साथियों के साथ मुलाकात की और अभ्यास के दौरान मुख्य कोच मार्क बाउचर और बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड से बात की।

    यह भी पढे़ं- IPL 2024: अब चमकेगी Hardik Pandya की किस्मत! भोले के दरबार में टेका मत्था, लगा दी यह अर्जी

    दिसंबर में खेला था आखिरी बार कोई मैच

    सूर्यकुमार ने आखिरी बार मैच दिसंबर में खेला था, जिसमें उन्होंने जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20I में 56 गेंद में 100 रन बनाए थे। उस मैच के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी। टखने की सर्जरी के अलावा इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स हर्निया की भी सर्जरी कराई। इसके चलते उन्हें घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया, जो जून में वर्ल्ड कप से पहले उनका आखिरी टी-20 सीरीज था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: SRH के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे Matheesha Pathirana, ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा, CSK ने किए तीन बदलाव