Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं गलत नहीं था, वह एक बदला हुआ...' T20 किंग ने Riyan Parag को लेकर किया बड़ा खुलासा, NCA में मुलाकात की बताई कहानी

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 11:33 PM (GMT+05:30)

    IPL 2024 रियान पराग जब क्रीज पर आए तो आरआर की पारी लड़खड़ाई हुई थी। टीम ने पावरप्ले में यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया था। कुछ ही देर ...और पढ़ें

    Suryakumar yadav ने रियान पराग की तारीफ की।
    Suryakumar yadav ने रियान पराग की तारीफ की।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के स्टार युवा खिलाड़ी रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार पारी खेली। रियान पराग ने 45 गेंद में नाबाद 84 रन बनाकर न केवल रॉयल्स की पारी को संभाला बल्कि उन्हें 185 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। रियान की इस दमदार पारी के बाद टी20 किंग सूर्यकुमार ने उनकी तारीफ की।

    रियान पराग जब क्रीज पर आए तो आरआर की पारी लड़खड़ाई हुई थी। टीम ने पावरप्ले में यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया था। कुछ ही देर में जोस बटलर भी आउट हो गए थे। रॉयल्स का 7.2 ओवर में स्कोर 36/3 था। हालांकि, युवा खिलाड़ी ने रविचंद्रन अश्विन के साथ महत्वपूर्ण अर्धशतकीय साझेदारी की। अश्विन 19 गेंद पर 29 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए।

    सूर्यकुमार ने की रियान पराग की तारीफ

    क्रीज पर जमे रियान पराग ने 45 गेंद में छह चौके और सात छक्के लगाए। पराग ने एनरिक नॉर्खिया के अंतिम ओवर में 25 रन बनाकर आरआर की पारी को तूफानी अंदाज में समाप्ता किया। रियान पराग की पारी देख मुंबई इंडियंस और भारत के स्टार सूर्यकुमार यादव ने एक महत्वपूर्ण खुलासा किया। सूर्यकुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पराग की सराहना की।

    सूर्या ने कहा-  रियान पराग 2.0

    सूर्यकुमार ने लिखा, कुछ हफ्ते पहले एनसीए में एक आदमी से मुलाकात हुई। वह थोड़ी परेशानी के साथ आया। पूरी तरह से रिकवरी पर ध्यान केंद्रित किया और बड़े अनुशासन के साथ अपने कौशल पर काम किया। मैं गलत नहीं था, मैंने वहां एक कोच से यह कहा कि 'वह एक बदला हुआ लड़का है। रियान पराग 2.0. सावधान रहें।

    यह भी पढे़ं- SRH vs MI: 'आओ, चप्पल तुम्हारा इंतजार कर रही...' सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के बाद भी इस खिलाड़ी से नाराज हैं Yuvraj Singh

    घरेलू टूर्नामेंट में चला था पराग का बल्ला

    गौरतलब हो कि रियान पराग ने घरेलू टी20 टूर्नामेंट ने 10 पारियों में असम के लिए 510 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। पिछले हफ्ते आईपीएल 2024 में रॉयल्स के लिए पहले मैच में, पराग ने जायसवाल और बटलर के शुरुआती विकेटों के बाद संजू सैमसन के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की थी। साथ ही उन्होंने 29 गेंद में 43 रन बनाए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RR vs DC: Rishabh Pant ने दिल्ली के लिए जड़ा 'स्पेशल शतक', अमित मिश्रा को छोड़ा पीछे; मिली खास जर्सी