Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SRH vs MI: 6,6,4,4,4,6,6,4...अपना डेब्यू मैच नहीं भूल पाएगा MI का यह तेज गेंदबाज, ट्रेविस और अभिषेक ने बिगाड़ दी लाइन लेंथ

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 08:59 PM (IST)

    अपने दूसरे मैच में मुंबई ने एक बदलाव करते हुए ल्यूक वुड की जगह साउथ अफ्रीका के 17 साल के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका का आईपीएल डेब्यू कराया। वह अपने ...और पढ़ें

    ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मफाका के ओवर में लगाए चौके छक्के।
    ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मफाका के ओवर में लगाए चौके छक्के।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs MI: आईपीएल 2024 के 8वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड की धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली। ट्रेविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका (Kwena Maphaka) के ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दी।

    अपने दूसरे मैच में मुंबई ने एक बदलाव करते हुए ल्यूक वुड की जगह साउथ अफ्रीका के 17 साल के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका का आईपीएल डेब्यू कराया। वह अपने स्पेल का दूसरा और मुंबई की तरफ से तीसरा ओवर करने आए। पहली दो गेंद पर मात्र दो रन बने, लेकिन अगली चार गेंद पर जो हुआ वह यह युवा गेंदबाज कभी भूल नहीं पाएगा।

    ट्रेविस हेड ने दोनों हाथ से बटोरे रन

    क्वेना मफाका के ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रेविस हेड ने वाइड लॉन्ग ऑन पर 78 मीटर का सिक्स जड़ा। चौथी गेंद पर हेड ने मिड विकेट पर बैक टू बैक 100 मीटर का छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर हेड ने स्टेट चौका जड़ा। वहीं, आखिरी गेंद पर थर्ड मैन पर चौका जड़ा। मफाका के इस ओवर में कुल 22 रन बने। हेड ने 19 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    यह भी पढ़ें- 'पहली गेंद पर छक्का मारूंगा, देखो धोनी हंस रहा...' समीर रिजवी ने पूरा किया अपना वादा, घरवालों का वीडियो वायरल

    अभिषेक शर्मा ने लिए 20 रन

    जब मफाका अपने स्पेल का तीसरा ओवर करने आए तो इस बार उनके सामने अभिषेक शर्मा थे। वह मुंबई की तरफ से 10वां ओवर करने आए। मफाका के ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक ने फाइन लेग पर चौका लगाया। दूसरी गेंद पर स्क्वायर लेग 84 मीटर का छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर मफाका के सिर के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया और 16 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। चौथी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर में 20 रन बने।

    खबरें और भी

    मफाका ने अपने चार ओवर के स्पेल में कुल 66 रन खर्च किए। साउथ अफ्रीका के इस युवा गेंदबाज के लिए डेब्यू  किसी बुरे सपने जैसा रहेगा। मफाका के चार ओवर में 5 सिक्स और 7 चौके लगे। 

    यह भी पढ़ें- 'मैंने अपने जीवन में सबसे बड़ी बकवास...' टी20 वर्ल्ड कप में Virat की जगह पर उठे सवाल तो भड़का पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान