Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CSK में होगी 17 साल के खिलाड़ी की एंट्री, कप्तान की लेगा जगह, जानिए कौन है ये उभरता सितारा?

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 04:50 PM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन जीत के लिए तरस रही है। उसके नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी सीजन से बाहर चले गए हैं। चेन्नई ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ...और पढ़ें

    चेन्नई सुपर किंग्स में होगी 17 साल के बल्लेबाजी की एंट्री
    चेन्नई सुपर किंग्स में होगी 17 साल के बल्लेबाजी की एंट्री

    HighLights

    1. चेन्नई सुपर किंग्स का मौजूदा सीजन अच्छा नहीं चल रहा है
    2. टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी सीजन से बाहर हो गए हैं
    3. चेन्नई उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर एक युवा बल्लेबाज को टीम में ला सकती है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल-2025 अच्छा नहीं चल रहा है। उसे लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच उसके नियमति कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उनकी कमी टीम को खल रही है। टीम ने गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट का अभी तक एलान नहीं किया है, लेकिन एक 17 साल का खिलाड़ी उनकी जगह ले सकता है।

    ये खिलाड़ी मुंबई का है और जल्द ही इसकी चेन्नई की टीम में एंट्री हो सकती है। इस खिलाड़ी का नाम है आयुश महात्रे। वह रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Karun Nair Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं करुण नायर, सैलरी से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में सबकुछ जानिए

    ट्रायल्स में जीता था दिल

    आयुश ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ट्रायल्स दी थीं और वहां वह सभी की नजरों में छा गए थे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष मुंबई में ही धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई से जुड़ सकते हैं। चेन्नई को आज लखनऊ सुपरजायंट्स का सामना करना है। ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इसके बाद टीम मुंबई के लिए रवाना होगी जहां आयुष टीम के साथ जुड़ेंगे।

    चेन्नई ने अर्विल पटेल और सलमान नजीर को भी ट्रायल्स के लिए बुलाया था लेकिन आयुष ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। आयुश रोहित शर्मा को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी बैटिंग में भी रोहित की झलक देखने को मिलती है।

    खबरें और भी

    कर चुके हैं फर्स्ट क्लास डेब्यू

    आयुष महात्रे मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए डेब्यू कर चुके हैं। अभी तक उन्होंने नौ फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 504 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। वहीं उनके खाते में सात लिस्ट-ए मैच हैं जिनमें 458 रन उनके नाम है। इस प्रारूप में भी उन्होंने दो शतक और अर्धशतक जमाया है।

    आयुष का जन्म जुलाई 2007 में हुआ था। इसके कुछ महीने बाद ही भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। वह मुंबई के बाहरी क्षेत्र विरार में रहते हैं और 80 किलोमीटर का सफर तय कर कोचिंग करने आते थे। उनकी सफलता में उनके पिता लक्ष्मीकांत नाइक का अहम रोल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Sunrisers Hyderabad टीम जिस होटल में रुकी, वहां लगी आग; बाल-बाल बच गए खिलाड़ी - Video