यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MS Dhoni को लगी चोट, क्या खेल पाएंगे IPL 2025 के बचे हुए मैच? फैंस में मची खलबली
दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले एमएस धोनी एक बार फिर अपने पुराने रंग में दिखाई दे रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए उन्हों ...और पढ़ें

HighLights
- लखनऊ के खिलाफ चोटिल हो गए एमएस धोनी
- मैच के बाद हुआ वीडियो वायरल, फैंस में खलबली
- धोनी की पारी ने चेन्नई को जिताया मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान एक बार फिर एमएस धोनी के हाथों में है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम की कप्तानी मिली है। धोनी ने अपनी कप्तानी में सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत दिलाई। इस मैच में फिनिशर धोनी को देखकर भी फैंश खुश हो गए, लेकिन लोगों का ये पसंदीदा स्टार इस समय दर्द में है।
धोनी को अंत के ओवरों में शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। धोनी ने 11 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की पारी खेली और चार चौकों के अलावा एक छक्का मारा। धोनी की ये पारी टीम को मैच जिताने वाली साबित हुई और उसे सीजन की दूसरी जीत मिली। लेकिन इस जीत के बाद धोनी को लेकर चिंता भी बढ़ गई है और इसका कारण उनकी चोट है।
यह भी पढ़ें- LSG Vs CSK: 'वो कप्तानी करें या नहीं...', Dhoni के बारे में क्या बोल गए सीएसके के कोच; जानकर आप हो जाएंगे खुश!
धोनी को लगी चोट
लखनऊ के खिलाफ मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी को लंगड़ाते हुए देखा जा रहा है। वह होटल के अंदर जा रहे हैं और उनके साथ रवींद्र जडेजा हैं। इस वीडियो में धोनी लंगड़ा रहे हैं। मैच के दौरान भी धोनी को रन लेते हुए लंगड़ाते हुए देखा गया था। धोनी को साल 2023 में घुटने में चोट लगी थी। अपनी कप्तानी में धोनी ने टीम को ये सीजन जिताया था और इसके बाद अपने घुटने की सर्जरी भी कराई थी। इसी चोट से धोनी लगातार परेशान हैं।
धोनी की ये चोट कितनी गंभीर है ये कहना मुश्किल है, लेकिन इसे लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है कि कहीं चोटिल होकर सीजन से या कुछ मैचों से बाहर न हो जाएं। फैंस उम्मीद करेंगे कि धोनी पूरी तरह से फिट हों और कप्तानी के साथ-साथ पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दें।
खबरें और भी
MS Dhoni is limping a little after the Match yesterday. 🥺
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 15, 2025
- Hope this is not a serious one & He get well very soon.🤞💪 pic.twitter.com/EPQuctNO95
पांच दिन का मिला गैप
धोनी के पास अपनी चोट पर काम करने का समय है क्योंकि चेन्नई को अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। ये मैच मुंबई में है और तब तक धोनी पर पर्याप्त समय है कि वह अपने घुटने को आराम दें और अगले मैच में तोरताजा होकर लौटें। हालांकि, चिंता फिर भी होगी क्योंकि धोनी सालभर आराम करते हैं और सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। आईपीएल के कुछ ही मैचों में उनके घुटने की परेशानी उभर आती है।