यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KKR vs LSG: हो गया खुलासा! निकोलस पूरन कैसे मारते हैं लंबे-लंबे छक्के? बल्लेबाज ने खुद खोल दिए राज
लखनऊ सुपरजायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले में चार रनों से हरा दिया। लखनऊ की जीत में अहम रोल निभाने ...और पढ़ें

HighLights
- KKR vs LSG: लखनऊ ने कोलकाता को उसके घर में दी मात
- KKR vs LSG: पूरन ने इस मैच में खेली तूफानी पारी
- KKR vs LSG: पूरन ने बताया अपने छक्कों की राज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपरजायंट्स ने मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके ही घर में हरा दिया। रोमांचक मैच में लखनऊ ने चार रनों से जीत हासिल की। लखनई की जीत के हीरो निकोलस पूरन जिन्होंने 87 रनों की पारी खेली। इस पारी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पूरन ने इस दौरान बताया कि वह लंबे-लंबे छक्के कैसे मारते हैं।
पूरन ने 36 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और आठ चौकों की मदद से नाबाद 87 रनों की पारी खेली। उनकी इसी पारी के दम पर लखनऊ ने सात विकेट खोकर 238 रन बनाए। कोलकाता ने लड़ाई लड़ी और चार रनों से चूक गई। ये टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर 234 रन ही बना सकी।
यह भी पढ़ें- KKR vs LSG: रनों की बारिश वाले मैच में चला लखनऊ का जादू, हाई स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता को घर में चार रनों से हराया
ये है राज
पूरन न अपनी पारी में शानदार छक्के मारे। मैच के बाद जब वह प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब लेने आए तो उनसे छक्के मारने के बारे में पूछा गया। इसके जबाव में पूरन ने कहा, "मुझसे इस बारे में कई बार पूछा गया है। मैं काफी अभ्यास करता हूं। आप जो भी मैच में देखते हैं वह प्रैक्टिस है। इस समय, छक्के अच्छे से निकल रहे हैं। आपको जानते हैं कि मैच में क्या होता है। गेंदबाज, फुल लैंग्थ भी फेंकते हैं,वाइड भी, शॉर्ट बॉल, स्पिन, सीधी गेंदें। आपको इस पर काम करना होता है।"
Going…Going…GONE! 🚀
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2025
Raining sixes in Kolkata courtesy of Nicholas Pooran 💪
He brings up a 21-ball 5️⃣0️⃣ 🤯
Updates ▶ https://t.co/3bQPKnwPTU#TATAIPL | #KKRvLSG | @nicholas_47 pic.twitter.com/GYxDjAQSMX
मिचेल मार्श को सराहा
पूरन ने टीम को शानदार शुरुआत देने के लिए मिचेल मार्श की तारीफ की। मार्श ने 48 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। उन्होंने एडेन मार्करम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े।
खबरें और भी
पूरन ने कहा, "पूरे टूर्नामेंट में अभी तक मार्करम और मार्श हमारे लिए शानदार साबित हुए हैं। दोनों अच्छी साझेदारी में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अपना अहम छोड़ स्थिति के हिसाब से बैटिंग कर रहे हैं। हम एक बैटिंग यूनिट के तौर पर जिस तरह का खेल दिखा रहे हैं उससे मैं खुश हूं।"