विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025 में Pitch को लेकर मचा बवाल, BCCI और फ्रेंचाइजियों के बीच लड़ाई-झगड़े की नौबत!

Published: Fri, 04 Apr 2025 08:39 AM (IST)

IPL 2025 के शुरुआत में ही पिचों को लेकर काफी विवाद हो चुका है क्योंकि कई फ्रेंचाइजियों ने पिचों को ...और पढ़ें

IPL 2025 में पिच को लेकर मचा बवाल, BCCI और फ्रेंचाइजियों के बीच लड़ाई-झगड़े की नौबत
IPL 2025 में पिच को लेकर मचा बवाल, BCCI और फ्रेंचाइजियों के बीच लड़ाई-झगड़े की नौबत

HighLights

  1. पिच को लेकर क्यूरेटर से संवाद करें टीमें : बीसीसीआई
  2. IPL टीमों ने की गेंदबाजों के मुफीद पिचों की मांग
  3. टूर्नामेंट के दौरान खुद को बनाए रखने के लिए इस पर अच्छी घास होनी चाहिए- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, जागरण संवाददाता। आइपीएल 2025 के शुरुआत में ही पिचों को लेकर काफी विवाद हो चुका है क्योंकि कई फ्रेंचाइजियों ने पिचों को लेकर निराशा जाहिर की है। कोलकाता नाइटराइडर्स के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने घरेलू मैदान की पिच पर लाभ नहीं मिलने पर निराशा जताई थी। 

केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने कहा था कि वह ईडन गार्डेंस पर स्पिन फ्रेंडली पिच देखना चाहते थे, वहीं लखनऊ के मेंटर जहीर खान ने पंजाब से हार के बाद कहा था कि शायद लखनऊ की पिच पंजाब के किसी क्यूरेटर ने तैयार की थी। हालांकि पिचों को लेकर बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को अपनी जरूरतों को पिच क्यूरेटर से साझा करने को कहा है।

IPL टीमों ने की गेंदबाजों के मुफीद पिचों की मांग

रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि अब तक पिचें काफी अच्छी हैं हालांकि कुछ फ्रेंचाइजियों ने गेंदबाजों के मुफीद पिचों की मांग की है। लेकिन यहां जरूरत है कि फ्रेंचाइजी व पिच क्यूरेटर के बीच इसको लेकर बेहतर संवाद हो।

जहां तक लखनऊ की बात है, पिच की मूल प्रकृति को बदलने के लिए स्क्वायर को फिर से बिछाने की आवश्यकता है, जो स्वाभाविक रूप से धीमी प्रकृति की है। बीसीसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, टूर्नामेंट के दौरान खुद को बनाए रखने के लिए इस पर अच्छी घास होनी चाहिए। यही बात अन्य सभी स्थानों पर भी लागू होती है।

यह भी पढ़ें: LSG Vs MI Pitch Report: बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाजों का होगा राज? इकाना की पिच का ऐसा होगा मिजाज

IPL 2025 में अब तक खेले जा चुके 15 मैच

आईपीएल 2025 में अब तक 15 मुकाबले हो चुके है। अंक तालिका के टॉप पर पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है, जिन्होंने अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है। पंजाब की टीम के पास 4 अंक है और उनका नेट रन रेट +1.495 का है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर 4 अंक के साथ +1.320 नेट रन रेट के साथ है।

दिल्ली की टीम ने भी अपने दोनों शुरुआती मैचों में जीत हासिल की। आखिरी पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मौजूद है, जिन्होंने अपने 4 मैच खेलते हुए 1 ही मैच जीता है, जबकि 3 मैचों में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक 3 मैच में से 1 में जीत हासिल की है और वह 9वें पायदान पर है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।