विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025 Suspended: 7 दिन बाद शुरू होगा आईपीएल, सात टीमों के बीच प्‍लेऑफ की जंग; 3 रेस से बाहर

Published: Fri, 09 May 2025 06:02 PM (IST)

आईपीएल 2025 को 7 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के ...और पढ़ें

7 टीमों के बीच अब भी प्‍लेऑफ की जंग। इमेज- बीसीसीआई
7 टीमों के बीच अब भी प्‍लेऑफ की जंग। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ टकराव
  2. अब तक खेले जा चुके हैं 58 मुकाबले
  3. 25 मई को होना था 18वें सीजन का फाइनल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को 7 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के कारण बीसीसीआई ने शुक्रवार को यह फैसला लिया। बोर्ड की ओर से कहा गया कि हालात नॉर्मल होने पर नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

आईपीएल के 18वें सीजन में अब तक 58 मुकाबले खेले जा चुके हैं। ऐसे में 16 मुकाबले अभी खेले जाने हैं। इनमें लीग स्‍टेज के 12 मैच हैं। IPL 2025 में कुल 74 मुकाबले होने थे। इस बीच आइए जानते हैं कि प्‍लेऑफ का समीकरण क्‍या कहता है।

3 टीमे हो चुकी हैं एलिमिनेट

58 मैच के बाद 3 टीम प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं। साथ ही 7 टीमें अभी भी प्‍लेऑफ की दौड़ में शामिल हैं। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, राजस्‍थान रॉयल्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद 18वें सीजन से एलिमिनेट हो चुकी हैं। चेन्‍नई और राजस्‍थान ने 12-12 मैच खेले हैं और 3-3 में जीत दर्ज की है। वहीं सनराइजर्स हैदरबाद ने 11 में से 3 मुकाबलों पर कब्‍जा जमाया है। भले ही इन टीमों का प्‍लेऑफ खेलने का सपना चूर हो पर यह अन्‍य टीमों का काम खराब कर सकती हैं।

7 टीम प्‍लेऑफ में जगह बना सकती हैं

7 टीम अभी भी प्‍लेऑफ में जगह बना सकती हैं। इनमें गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंर्ज बेंगलुरु, पंजाब किंग्‍स, मुंबई इंडियंस, दिल्‍ली कैपिटल्‍स, कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं। गुजरात टाइटंस ने अब तक 11 मैच खेलकर 8 में जीत प्राप्‍त की है। 16 अंकों के साथ टीम टॉप पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 11 में से 8 मैच जीते हैं और टीम दूसरे नंबर पर है। पंजाब ने 11 में 7 मैच अपने नाम किए हैं। 3 में उन्‍हें हार मिली है और 1 मैच बेनतीजा रहा। 12 में से 7 मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस चौथे, 11 में से 6 मैच जीत चुकी दिल्‍ली 5वें नंबर पर है। कोलकाता 12 में से 5 और लखनऊ सुपर जायंट्स 11 में से 5 मैच जीत पाई है।

गुजरात-आरसीबी के 16-16 अंक

आईपीएल में आमतौर पर 16 प्‍वाइंट्स में टीम प्‍लेऑफ में जगह बना लेती हैं। ऐसे में गुजरात और बेंगलुरु की जगह लगभग तय नजर आ रही है। पंजाब और मुंबई भी लगभग 1-1 जीत दूर दिख रही हैं। दिल्‍ली को अपने बचे हुए 3 में से 2 मैच जीतने होंगे। कोलकाता के 2 मैच बचे हैं और उनके 11 अंक हैं।

अपने दोनों मैच जीतने के बाद भी कोलकाता को भाग्‍य के सहारे रहना होगा। जहां अन्‍य टीमों 18-20 अंक तक पहुंच सकती हैं, ऐसे में 15 प्‍वाइंट पर क्‍वालिफिकेशन काफी मुश्किल है। लखनऊ 11 मैच में 5 जीत चुकी है और उनके 10 अंक हैं। अगले 3 मैच में जीत लखनऊ को 16 अंक तक पहुंचा सकी है।

पॉइंट्स टेबल देखने के लिए क्लिक करें

IPL 2025 Suspended: 18वां सीजन 58 मैच के बाद स्‍थगित, जानें प्‍वाइंट्स टेबल में कौन रहा अव्‍वल? किसके सिर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।