Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MI vs PBKS: बस 3 छक्के और... रोहित शर्मा कर देंगे वो काम जो अभी तक नहीं कर पाए विराट कोहली, युवराज सिंह तक

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 04:00 PM (IST)

    रोहित शर्मा ने एलिमिनेटर मैच में शानदार पारी खेल फॉर्म में वापसी की थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में रोहित ने कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। अ ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा खास रिकॉर्ड नाम करने के करीब
    रोहित शर्मा खास रिकॉर्ड नाम करने के करीब

    HighLights

    1. MI vs PBKS: रोहित शर्मा की नजरें खास रिकॉर्ड पर
    2. MI vs PBKS: तीन छक्के मारते ही स्पेशल लिस्ट में पहुंच जाएंगे रोहित
    3. MI vs PBKS: रोहित से मुंबई इंडियंस को बड़ी पारी की उम्मीद

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा आईपीएल-2025 में ज्यादा सफल नहीं रहे थे, लेकिन एलिमिनटेर मैच में उनका बल्ला चला और उन्होंने अपनी टीम मुंबई इंडियंस को दूसरे क्वालिफायर में पहुंचा दिया। आज ये क्वालिफयर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है जिसमें मुंबई का सामना पंजाब किंग्स से होगा। इस मैच में रोहित एक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

    रोहित ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में 81 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में भी रोहित ने कई रिकॉर्ड बना दिए थे। गुजरात के खिलाफ इस पारी में रोहित ने टी20 में अपने 7000 टी20 रन पूरे किए थे। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में अपने 300 छक्के भी पूरे कर लिए थे।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025 PBKS vs MI Qualifier-2: बारिश से धुला पंजाब-मुंबई क्वालीफायर-2, तो क्या होगा; जानें समीकरण

    बस 3 छक्कों की है बात

    रोहित अगर आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ मैच में तीन छक्के मार देते हैं तो फिर उनके टी20 में कुल 550 छक्के हो जाएंगे। इसी के साथ वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बनेंगे। अभी तक सिर्फ छह खिलाड़ियों ने ही टी20 में 550 छक्के मारे हैं। रोहित से पहले क्रिस गेल, कायरन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, एलेक्स हेल्स, कोलिन मनुरो ने ये काम किया है।

    टी20 में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम हैं जिन्होंने 1056 छक्के मारे हैं। वह टी20 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कायरन पोलार्ड हैं जिन्होंने 695 मैचों में 908 छक्के मारे हैं। तीसरे नंबर पर हैं रसेल जिनके नाम 747 छक्के हैं। फिर निकोलस पूरन का नाम हैं जिन्होंने अभी तक 639 छक्के मारे हैं। इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने 560 और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो ने 557 रन बनाए हैं।

    खबरें और भी

    रोहित से बड़ी पारी की उम्मीद

    रोहित से एक बार फिर पंजाब के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पंजाब की टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी और इसलिए वह हर कोशिश करेगी की रोहित का बल्ला इस मैच में न चले क्योंकि अगर इस मैच में रोहित का बल्ला चल गया तो पंजाब की मुश्किलें बढ़नी तय हैं।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025: Hardik-Gill के बीच हुई अनबन का सामने आया सच, स्टार खिलाड़ियों की पोस्ट ने झूठ से उठाया पर्दा