विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GT vs PBKS: टॉस के समय रवि शास्त्री से हो गई बड़ी गड़बड़, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल रह गए दंग, मांगनी पड़ी माफी

Published: Tue, 25 Mar 2025 08:00 PM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व कोच और कप्तान रवि शास्त्री कमेंट्री की दुनिया का भी बड़ा नाम हैं। वह लंबे समय ...और पढ़ें

रवि शास्त्री ने कर दिया गिल और अय्यर को हैरान
रवि शास्त्री ने कर दिया गिल और अय्यर को हैरान

HighLights

  1. GT vs PBKS: गुजरात और पंजाब खेल रही हैं सीजन का पहला मैच
  2. GT vs PBKS: टॉस के समय रवि शास्त्री से हो गई गड़बड़
  3. GT vs PBKS: शास्त्री ने गिल और अय्यर को कर दिया कन्फ्यूज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के 18वें सीजन का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में टॉस के समय भारत के पूर्व बल्लेबाज और कोच रवि शास्त्री बतौर ब्रॉडकास्टर दिखे और एक हैरान करने वाली गलती भी कर बैठे।

शास्त्री जाने-माने कमेंटेटर हैं और लंबे समय से वह इंटरनेशनल मैचों के अलावा आईपीएल में टॉस कराते आ रहे हैं, लेकिन जो गलती उन्होंने मंगलवार को गुजरात और पंजाब के बीच मैच में की वो बड़ी है क्योंकि इस तरह की उम्मीद शास्त्री से नहीं की जाती।

यह भी पढे़ं- GT vs PBKS: पहले ही मैच में Shreyas Iyer ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

अय्यर और गिल हो गए हैरान

टॉस के समय गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद थे। टॉस का सिक्का आया जो गिल के हाथ में था। मेजबान टीम का कप्तान ही टॉस का सिक्का उछालता है और दूसरी टीम का कप्तान हेड या टेल बोलता है। इस मैच में भी ऐसा ही होना था, लेकिन शास्त्री ने कहा कि अय्यर सिक्का उछालेंगे जबकि सिक्का उस समय गिल के हाथ में था। शास्त्री की बात सुनकर दोनों कप्तान कन्फ्यूज हो गए। हो भी क्यों न। शास्त्री टॉस कनडक्ट करा रहे थे तो दोनों को लगा कि वह जो बोल रहे हैं वो सही बोल रहे होंगे।

दोनों ही कप्तान शास्त्री की तरफ देखने लगे तभी अय्यर और गिल दोनों ने कुछ कहा और शास्त्री को अपनी गलती का एहसास हुआ। तभी उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि गिल सिक्का उछालेंगे।

अय्यर ने बनाया रिकॉर्ड

इस मैच में अय्यर ने उतरते ही रिकॉर्ड बना दिया। वह आईपीएल में तीन टीमों की कप्तानी करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले ये काम अजिंक्य रहाणे ने किया है। अय्यर ने साल 2018 से 2021 तक दिल्ली फ्रेंचाइजी की कप्तानी की। इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान बने और अपनी कप्तानी में उन्होंने टीम को पिछले साल खिताब दिलाया। इस सीजन वह पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढे़ं- RR vs KKR Playing-11: रियान पराग करेंगे इंग्लैंड के दिग्गज को बाहर, कोलकाता भी करेगा बड़ा बदलाव!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।