Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MI vs CSK: 4, 6, 6 और 50... शिवम दुबे की पारी ने वानखेड़े में मचा दी उथल-पुथल, सीजन में पहली बार किया ये काम

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 09:21 PM (IST)

    चेन्नई सुपरकिंग्स के तूफानी बल्लेबाज शिवम दुबे अभी तक आईपीएल के 18वें सीजन में अर्धशतक नहीं लगा पा रहे थे जबकि वह कई बार इसके करीब आए थे। मुंबई इंडियं ...और पढ़ें

    शिवम दुबे ने ठोका आईपीएल-2025 में अपना पहला अर्धशतक
    शिवम दुबे ने ठोका आईपीएल-2025 में अपना पहला अर्धशतक

    HighLights

    1. MI vs CSK: मुंबई इंडियंस के सामने चमका शिवम दुबे का बल्ला
    2. MI vs CSK: शिवम दुबे ने खेली अर्धशतकीय पारी
    3. MI vs CSK: शिवम दुबे ने ठोका सीजन का पहला अर्धशतक

    स्पोर्टस डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 में जब आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था तो इसमें शिवम दुबे की तूफानी बल्लेबाजी का अहम रोल रहा था। शिवम इस सीजन ज्यादा रंग में दिख नहीं रहे थे, लेकिन रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शानदार अर्धशतक जमा दिया।

    शिवम दुबे का ये इस सीजन का पहला अर्धशतक है। इससे पहले वह अपने रंग में दिख नहीं रहे थे। हालांकि, आज उन्होंने अपनी सारी कमी पूरी कर दी और मुंबई के गेंदबाजों को जमकर खबर ली। अर्धशतक बनाने के बाद वह जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विल जैक्स द्वारा लपके गए।

    जमकर मचाई मार

    दुबे लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने ये करके भी दिखाया। 16वें ओवर की पहली गेंद पर जडेजा ने चौका मारा और दूसरी गेंद पर एक रन ले लिया। इसके बाद तीसरी और चौथी गेंद पर शिवम दुबे ने दो शानदार छक्के मारे। अगली गेंद पर एक रन लेकर दुबे ने अपना इस सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया। आखिरी गेंद पर जडेजा ने शानदार छक्का मारा। इस ओवर में अश्विन कुमार ने कुल 24 रन खर्च किए।

    दुबे ने अपनी पारी में 32 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के मारे। इससे पहले लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ उन्होंने 43 रन बनाए थे। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उन्होंने 31 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स के खिलाफ भी वह 42 रन बनाने में सफल रहे थे। उनके हिस्से अर्धशतक नहीं आ रहा था जो आज आ गया।

    खबरें और भी

    जडेजा ने भी ठोका अर्धशतक

    दुबे के अलावा चेन्नई के एक और अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने भी इस मैच में अर्धशतक जमाया। जडेजा ने 35 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। दुबे और जडेजा की पारियों के दम पर चेन्नई ने पांच विकेट खोकर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया है।